बटाला में 25 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज

जिला बटाला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:00 PM (IST)
बटाला में 25 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज
बटाला में 25 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बटाला : जिला बटाला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की। अवैध शराब तस्करी का धंधा करने वाले 25 को नामजद किया। इनमें महिला सहित चार शराब तस्करों की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि शेष पुलिस को चकमा देक फरार हो गए। इनके कब्जे से 480 बोतल अवैध शराब और 585 लीटर लाहन बरामद हुई। बटाला के घन्नइएं के बांगड़, रंग-नंगल एरिया, फतेहगढ़ चूड़िया, सिविल लाइन एरिया, सदर एरिया, किला लाल सिंह, घुमाण, श्री हरगोबिदपुर एरिया में पुलिस ने रेड की। इसकी पुष्टि एससपी रशपाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र से अवैध शराब बेचने और खरीदने को नेटवर्क को धवस्त कर दें।

chat bot
आपका साथी