अकाली-भाजपा के 20 परिवार कांग्रेस पार्टी में शामिल

अकाली -भाजपा को उस समय झटका लगा जब गांव वजीरपुर अफगाना के करीब 20 परिवार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:41 PM (IST)
अकाली-भाजपा के 20 परिवार कांग्रेस पार्टी में शामिल
अकाली-भाजपा के 20 परिवार कांग्रेस पार्टी में शामिल

संवाद सहयोगी, दीनानगर : अकाली -भाजपा को उस समय झटका लगा, जब गांव वजीरपुर अफगाना के करीब 20 परिवार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सरपंच मनजीत सिंह, जसवीर सिंह, प्रीतपाल सिंह राजवीर सिंह, पाल सिंह, रमनजीत सिंह, लाभ सिंह, मक्खन सिंह, लखबीर सिंह, लखविदर सिंह, अमनदीप सिंह आदि का कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने स्वागत किया। मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण भाजपा वर्कर तंग आ चुके हैं। उन्होने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी बिना पक्षपात के विकास कार्य करवा रही है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक चौधरी, यूथ कांग्रेस नेता अभिनव चौधरी, सतनाम सिंह, दीपक भल्ला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी