155 किलो लाहन के साथ गिरफ्तार

थाना बहरामपुर की पुलिस ने 100 किलो लाहन बरामद की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:52 PM (IST)
155 किलो लाहन के साथ गिरफ्तार
155 किलो लाहन के साथ गिरफ्तार

टीम जागरण, बहरामपुर, गुरदासपुर : थाना बहरामपुर की पुलिस ने 100 किलो लाहन बरामद की है। एएसआइ कंचन किशोर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहरामपुर के बैक साइड खुली जगह पर रेड की तो वहां से आरोपित कस्तूरी लाल निवासी बहरामपुर पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। वहां से तलाशी के दौरान 100 किलो लाहन बरामद की गई।

उधर, गुरदासपुर के थाना सदर की पुलिस ने 55 किलो लाहन समेत एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एएसआइ रणबीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव बलग्न में एक घर पर रेड की गई तो आरोपित दलबीर सिंह को 55 किलो लाहन समेत काबू किया गया। 97 लीटर अवैध शराब के साथ एक काबू

टीम जागरण, दोरांगला, दीनानगर, धारीवाल, काहनूवान : थाना दोरांगला की पुलिस ने 21 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। एएसआइ लेख राज ने बताया कि गांव गाहलड़ी में एक घर पर रेड कर अवैध शराब बरामद की है। आरोपित सुरिदर कुमार मौके से फरार हो गया।

उधर, थाना दीनानगर की पुलिस ने पौने 19 लीटर अवैध शराब समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। एएसआइ हीरा सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव आबादी अवांखा में रेड कर शराब पकड़ी। महिला फरार हो गई। उधर, थाना धारीवाल की पुलिस ने पौने 19 लीटर अवैध शराब बरामद की है। एएसआइ गुरबचन सिंह ने बताया कि गांव लेहल में एक घर पर रेड की गई तो मेशा फरार हो गया। उसके घर से शराब मिली। उधर, थाना भैणी मिया खां की पुलिस ने पौने 31 लीटर अवैध शराब बरामद की है। एएसआइ रंजीव कुमार ने बताया कि धुस्सी बांध आलमा केपास आरोपित लभा निवासी मोचपुर एक प्लास्टिक में शराब लेकर आ रहा था। पुलिस को देख कैन फैंक फरार हो गया। इसी तरह धुस्सी बांध के पास आरोपित जगतार सिंह निवासी गांव फत्तू बरकता एक कैन में शराब को भर रहा था। उसको पकड़ने की कोशिश की तो वे भी फरार हो गया। कैन से पौने आठ लीटर अवैध शराब बरामद की।

chat bot
आपका साथी