घर से 100 किलो लाहन बरामद, आरोपित काबू

शुक्रवार को थाना काहनूवान के अधीन आते गांव ढेसियां में एक्साईज विभाग की टीम ने एक घर में रेड करके 100 किलो लाहन सहित एक तस्कर को काबू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:32 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:32 PM (IST)
घर से 100 किलो लाहन बरामद, आरोपित काबू
घर से 100 किलो लाहन बरामद, आरोपित काबू

संवाद सहयोगी, काहनूवान : शुक्रवार को थाना काहनूवान के अधीन आते गांव ढेसियां में एक्साईज विभाग की टीम ने एक घर में रेड करके 100 किलो लाहन सहित एक तस्कर को काबू किया है।

एएसआइ हरप्रीतम सिंह ने बताया कि हलका धारीवाल के एक्साइज इंस्पेक्टर अजय कुमार व सुखबीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर जगमोहन सिंह निवासी ढेसियां के घर रेड किया। तलाशी के दौरान घर से 100 किलो लाहन बरामद की गई। आरोपित को काबू करके मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी