स्प्रे चढ़ने से युवक की मौत

धान की फसल पर स्प्रे करने के बाद ब्लाक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में एक 23 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मृतक सुखविदर सिंह29 जुलाई सुबह भारत-पाक सीमा पर लगी तार के पार अपनी धान की फसल पर स्प्रे करने गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:25 PM (IST)
स्प्रे चढ़ने से युवक की मौत
स्प्रे चढ़ने से युवक की मौत

संवाद सूत्र, (ममदोट) फिरोजपुर : धान की फसल पर स्प्रे करने के बाद ब्लाक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में एक 23 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मृतक सुखविदर सिंह29 जुलाई सुबह भारत-पाक सीमा पर लगी तार के पार अपनी धान की फसल पर स्प्रे करने गया था।

मृतक के पिता जरनैल सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा पलविदर सिंह और छोटा बेटा सुखविदर सिंह फसल पर स्प्रे करने के बाद घर लौट कर आए थे और दोपहर का खाना खाकर सो गए शाम, जब छोटा बेटा सुखविदर सिंह उठा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक सहायता देने के बाद उसे मेडिसिटी अस्पताल मुक्तसर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 12.30 बजे उसकी मौत हो गई। थाना ममदोट के एएसआइ सुखदेव राज ने बताया कि सुखविदर के शव का पोस्टमार्टम कर वारिसों के हवाले किया गया है।

शादी का झांसा दे युवती का किया अपहरण संवाद सहयोगी, जीरा (फिरोजपुर) : थाना जीरा की पुलिस ने गांव कस्सोआना से युवती को विवाह का झांसा देकर अगवा करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता लखवीर सिंह निवासी गांव कस्सोआना ने बताया कि आरोपित सन्नी उसकी बेटी को विवाह करवाने का झांसा देकर अपने साथ अगवा करके ले गया है। पीड़ित ने बताया कि जब बेटी घर से गायब हुई तो उसने अपने स्तर पर बेटी की काफी तलाश की। इस दौरान पता चला कि आरोपित सन्नी उसकी बेटी को विवाह का झांसा देकर ले गया।

chat bot
आपका साथी