गायनी वार्ड में चोरी करते युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा

सिविल अस्पताल फिरोजपुर में वीरवार की सुबह करीब छह बजे गायनी वार्ड में मरीजों के बैग की तलाशी लेते एक युवक को तीमारदारों ने पकड़ लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:50 PM (IST)
गायनी वार्ड में चोरी करते युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा
गायनी वार्ड में चोरी करते युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा

सुभाष आनंद, फिरोजपुर : सिविल अस्पताल फिरोजपुर में वीरवार की सुबह करीब छह बजे गायनी वार्ड में मरीजों के बैग की तलाशी लेते एक युवक को तीमारदारों ने पकड़ लिया। पूछने पर आरोपित बहाने बनाने लगा तो लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपित ने माना कि वो अपने साथी के साथ वार्ड में चोरी करने आया था और सो रहे मरीज के पर्स से 200 रुपए निकाले। मरीज के परिवार वालों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।

गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए अस्पताल आए काकू ने कहा पत्नी गायिनी वार्ड में दाखिल है। वह वीरवार सुबह करीब छह बजे वार्ड में वापस लौटे तो देखा एक व्यक्ति पत्नी के सामान की तलाशी ले रहा था। पूछने पर युवक ने सफाई सेवक होने के बहाना बनाया, जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने दो सौ रुपए चोरी करने की बात मान ली। आरोपित ने पैसे पर्स से निकाल कर गंदगी वाले थैले में गिरा दिए थे जो पिटाई के बाद उसने निकाल कर दिए। आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया है। ..समाज सेवक का स्कूटर चोरी

रोजाना की तरह समाज सेवक मुख्तयार सिंह साथियों के साथ मरीजों को सुबह चाय देने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। स्कूटर वार्ड के बाहर खड़ा कर वे वार्ड में मरीजों को चाय देने चले गए, करीबन आधा घंटे बाद जब वापस लौटे तो स्कूटर गायब था। स्कूटर चोरी की शिकायत थाना सिटी में दर्ज कराई गई है। सिक्योरिटी गा‌र्ड्स की मांग की है

सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट मीनाक्षी ढींगरा ने चोरी की वारदातों पर कहा कि वे पहले ही अस्पताल और वार्ड की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गा‌र्ड्स की मांग कर चुकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गा‌र्ड्स मिल जाएंगे।

chat bot
आपका साथी