फूलों की वर्षा से किया नगर कीर्तन का स्वागत

श्री गुरु गोबिद सिंह जी के आगमन पर्व को लेकर छावनी के खालसा गुरुद्वारा साहिब से रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:41 PM (IST)
फूलों की वर्षा से किया नगर कीर्तन का स्वागत
फूलों की वर्षा से किया नगर कीर्तन का स्वागत

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : श्री गुरु गोबिद सिंह जी के आगमन पर्व को लेकर छावनी के खालसा गुरुद्वारा साहिब से रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। गुरुद्वारा साहिब से दोपहर बाद एक बजे शुरू हुआ नगर कीर्तन छावनी के विभिन्न बाजारों से परिक्रमा करता हुआ शाम चार बजे गुरुद्वार साहिब संपन्न हुआ । इस दौरान पालकी सजाने की सेवा सुखमणि साहिब सोसायटी फिरोजपुर छावनी के सेवादारों ने की।

नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल रही और शबद गायन किया। वहीं श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह नगर कीर्तन का लंगर लगाकर व फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके अलावा गतका पार्टी ने भी नगर कीर्तन में कला के जौहर दिखाए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतिदरजीत सिंह ने बताया कि गुरुपर्व को लकेर सात जनवरी से प्रभातफेरियों का सिलसिला जारी है और 18 तक जारी रहेगा । श्री अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ सोमवार सात बजे किया जाएगा और भोग 20 जनवरी आठ बजे डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को आगमन पर्व पर सजाए जाने वाले दीवान के दौरान शबद कीर्तन हजूर रागी भाई निरवैर सिंह और खालसा हाई स्कूल के विद्यार्थी करेंगे । इसके अलावा शबद कीर्तन खालसा स्त्री सतसंग सभा, गोबिद कान्वेंट स्कूल की छात्राएं और बेबे नानकी स्त्री सतसंग सभा की तरफ से भी की जाएगी। शाम को छह से साढ़े 6 बजे तक श्री रहिरास साहिब का पाठ किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी