जल सप्लाई कांट्रैक्ट वर्करों ने दिया धरना

वेतन न मिलने पर जल सप्लाई कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से मंगलवार को जिला फिरोजपुर के कार्यकारी इंजीनियर-2 के कार्यालय समक्ष धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:25 PM (IST)
जल सप्लाई कांट्रैक्ट वर्करों ने दिया धरना
जल सप्लाई कांट्रैक्ट वर्करों ने दिया धरना

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : वेतन न मिलने पर जल सप्लाई कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से मंगलवार को जिला फिरोजपुर के कार्यकारी इंजीनियर-2 के कार्यालय समक्ष धरना दिया गया। यूनियन प्रधान बलकार सिंह प्यारेआना व रुपिदर सिंह उपप्रधान पंजाब की अध्यक्षता में लगाए धरने में यूनियन नेताओं ने कहा कि जिला फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट व गुरुहरसहाय के वर्करों का वेतन बिना किसी वजह के रोका गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में वर्कर बहुत मुश्किल से अपना गुजारा चला रहे हैं और ऊपर से उनका वेतन नहीं दिया जा रहा। इस दौरान सचिव रणजीत सिंह खालसा ने कहा कि वर्करों का वेतन बिना देरी जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक वर्करों की वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर मलकीत चंद, अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह, मोहन सिंह, कुलदीप सिंह महासचिव, सुखदेव सिह, निशान सिंह, वीर सिंह, सुरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह ब्लाक प्रधान आदि मौजूद थे।

वेतन कमीशन की सिफारिशों से कर्मचारी निराश: पम्मी संवाद सूत्र, फाजिल्का : भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रधान इंजी. पम्मी सिंह परमजीत ने कहा कि वेतन कमीशन की सिफारिशों ने पंजाब के लगभग 5.75 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ तो क्या देना था बल्कि कई भत्ते बंद कर दिए गए।

उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने बकाया राशि को एकमुश्त न देकर किश्तों में तोड़ तोड़कर देना कर्मचारी वर्ग और पेंशनरों के साथ बेहद भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि जो भत्ते कम किए गए हैं या खत्म किए गए हैं। सरकार को फिर से विचार करके इन को लागू करना चाहिए, नहीं तो कर्मचारी वर्ग की निराशा का खामियाजा कांग्रेस सरकार 2022 को चुनाव में भुगतने के लिए तैयार रहे।

chat bot
आपका साथी