गांव खलचियां कदीम में खुलेगा सेवा केंद्र, नींव पत्थर रखा

ांव के लोगों की सुविधा के लिए मनरेगा अधीन राजीव गांधी सेवा केंद्र की नींव पत्थर गांव खिलचियां कदीम में विधायक परमिदर सिंह पिकी के भाई हरिदर सिंह खोसा ने रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:51 PM (IST)
गांव खलचियां कदीम में खुलेगा सेवा केंद्र, नींव पत्थर रखा
गांव खलचियां कदीम में खुलेगा सेवा केंद्र, नींव पत्थर रखा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : गांव के लोगों की सुविधा के लिए मनरेगा अधीन राजीव गांधी सेवा केंद्र की नींव पत्थर गांव खिलचियां कदीम में विधायक परमिदर सिंह पिकी के भाई हरिदर सिंह खोसा ने रखा। इस दौरान गांव के लोगों ने लड्डू बांट कर विधायक का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हरिदर सिंह खोसा ने कहा कि विधायक पिकी के नेतृत्व में गांव में विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर कांग्रेसी नेता गुरनेब सिंह सरपंच, बलबीर बाठ वाइस चेयरमैन ब्लाक समिति फिरोजपुर, जिदर सरपंच खिलचिया जदीद, सुखविदर सिंह सरपंच बस्ती बुलंदे वाला, बब्बू साबका सरपंच हुसैनीवाला व अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी