भतीजे के मरने की खबर सुन चाचा की हार्टअटैक से मौत

मक्खू में भतीजे की मौत की खबर सुनकर चाचा ने भी सदमें में दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 11:35 PM (IST)
भतीजे के मरने की खबर सुन चाचा की हार्टअटैक से मौत
भतीजे के मरने की खबर सुन चाचा की हार्टअटैक से मौत

संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) : मक्खू में भतीजे की मौत की खबर सुनकर चाचा ने भी सदमें में दम तोड़ दिया। भतीजे मलूक और चाचा लाल दोनों को बीते दिन एक साथ दफना दिया गया। बुजुर्ग लाल (60) मक्खू में रहता था। कुछ दिन से बीमार होने के कारण उसे मोगा के अस्पताल में दाखिल करवाया था। संयुक्त परिवार के होने के कारण परिवार का अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ था। लाल का अपने भतीजे मलूक के साथ काफी प्रेम था। मलूक मक्खू अड्डे पर चाय की दुकान करता था। दो दिन पहले मलूक की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिवार वालों ने उसे मक्खू के अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। वहां मलूक ने दम तोड़ दिया। इस खबर का मलूक के चाचा लाल जोकि मोगा के अस्पताल में दाखिल था, को पता गया तो उसी रात 11 बजे उसकी भी हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मलूक के बच्चे अभी अविवाहित है।

chat bot
आपका साथी