पत्नी को साथ न भेजने पर चाचा ससुर से की मारपीट

थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने घर में घुस व्यक्ति से मारपीट के आरोप में 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:41 PM (IST)
पत्नी को साथ न भेजने पर चाचा ससुर से की मारपीट
पत्नी को साथ न भेजने पर चाचा ससुर से की मारपीट

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने घर में घुस व्यक्ति से मारपीट के आरोप में 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सतनाम सिंह वासी बस्ती केसर सिंह वाली ने बताया कि उसकी भतीजी निशा की शादी तीन माह पहले सोना सिंह पुत्र बघा सिंह वासी चांदी वाला के साथ हुई थी, जिसका घर में कलेश होने के कारण निशा उसके पास आकर रहने लगी थी।

पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को आरोपित सोना सिंह 25 लोगों को लेकर उनके घर आया और उसे निशा को साथ भेजने की बात कही तो उसने मना कर दिया, जिसके बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया और धमकियां देते हुए फरार हो गए। मामलें की जांच कर रहे हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पानी को लेकर दो गुटों में विवाद, छह लोग घायल संस, अबोहर : गांव मौजगढ में

पानी की बारी को लेकर हुए विवाद के चलते हुए दो गुटों के छह लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

उपचाराधीन साहब राम, राम प्रताप व विशाल कुमार ने बताया कि पानी की बारी को लेकर पड़ोसी खेत मालिक ने उन्हें हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी मामले में घायल दूसरे गुट के सोहन लाल, सुनील कुमार, भीमसैन व प्रेम कुमार ने भी पहले पक्ष पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। डाक्टरों ने सोहन लाल को भी हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया है। कल्लरखेड़ा चौकी के एएसआइ बलवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी