कोरोना से दो की मौत, 37 कोरोना पाजिटिव

फिरोजपुर में 2 की मौत 37 कोरोना पाजिटिव।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM (IST)
कोरोना से दो की मौत, 37 कोरोना पाजिटिव
कोरोना से दो की मौत, 37 कोरोना पाजिटिव

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर, फाजिल्का : फिरोजपुर में कोरोना के दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की उम्र साठ साल से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं 37 और कोरोना पाजिटिव आए हैं। इनमें पुलिस मुलाजिम, सेहत कर्मी, गर्भवती महिलाएं भी शामिल है। सभी जिले के विभिन्न हिस्सों से संबंधित है। सेहत विभाग की टीम ने बचाव कार्य शुरू करते हुए इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं फाजिल्का में 22 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। डिप्टी कमिश्नर अरविन्द पाल सिंह संधू ने बताया कि आज 17 लोग ठीक होकर घर को चले गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 426 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें से 331 करोना को हराकर अपने घरों को लौट गए हैं। कुल एक्टिव केस 93 हो गए हैं। इस के अलावा जिले में अब तक 2 जनों की मौत हुई है। डिप्टी कमिश्नर ने जिला निवासियों से अपील करते कहा कि बाहर जाते समय मुंह पर मास्क जरूर डालो, आपस में सामाजिक दूरी बरकरार रखो, हाथों को बार -बार धोते रहो और जरूरत अनुसार ही घर से बाहर जाओ।

बाक्स ------

फिरोजपुर : कोरोना मीटर कुल केस/24घंटे में.,839/37

सक्रिय केस /24घंटे में.414/37

स्वस्थ हुए /24घंटे में.414/10

कुल मौतें/24घंटे में.11/02

कुल टेस्ट /24घंटे में.24775/400

chat bot
आपका साथी