अवैध रेत से भरे वाहनों के साथ दो गिरफ्तार

थाना मक्खू की पुलिस ने माइनिग इंस्पेक्टर जल निकास उसारी उप मंडल मक्खू के बयान पर दो लोगों के खिलाफ अवैध माइनिग के आरोप में मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:25 PM (IST)
अवैध रेत से भरे वाहनों के साथ दो गिरफ्तार
अवैध रेत से भरे वाहनों के साथ दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना मक्खू की पुलिस ने माइनिग इंस्पेक्टर जल निकास उसारी उप मंडल मक्खू के बयान पर दो लोगों के खिलाफ अवैध माइनिग के आरोप में मामला दर्ज किया है।

थाना मक्खू के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में माइनिग इंस्पेक्टर जल निकास उसारी उप मंडल मक्खू दलेर सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्होंने कर्मचारियों के साथ गश्त के दौरान गांव गट्टा बादशाह में छापामारी की कर से भरे वाहन सहित गोरा वासी गांव कुत्ती वाला जिला तरनतारन व गुरलाल सिंह वासी बस्ती लाल सिंह मक्खू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रंजिश के चलत की मारपीट, दो पर केस संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना ममदोट की पुलिस ने रंजिश के चलते व्यक्ति से मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर जतिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता कुलबीर सिंह पुत्र हरजिंद्र सिह वासी दरियेके ने बताया कि बुधवार को पुराने विवाद की रंजिश को लेकर संजीव कुमार व राजीव कुमार ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया, जिले अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुनील सिनेमा की पुरानी जगह पर मिला शव संस, अबोहर : सुनील सिनेमा की पुरानी जगह पर बने कमरों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। नगर थाना पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। सुनील सिनेमा की खाली जगह में बने कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा देख लेागों ने नर सेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया को सूचना दी, जिस पर समिति सदस्य सोनू ग्रोवर, सोनू शर्मा व चिमन लाल मौके पर पहुंचें और पुलिस को सूचित किया। एएसआई सुखविदर सिंह मौके पर पहुंचें और जांच पडताल की तो पता चला कि मृतक का नाम दयाराम व आयु करीब 50 से 55 वर्ष तक है और वह आसपास मजदूरी करके पेट पालता था।

chat bot
आपका साथी