मध्य प्रदेश व राजस्थान से असलहा लाकर फिरोजपुर में बेचने वाले दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश से 15 हजार रुपये में अवैध पिस्तौल लेकर फिरोजपुर में 40 हजार में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने राजफाश किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:09 PM (IST)
मध्य प्रदेश व राजस्थान से असलहा लाकर फिरोजपुर में बेचने वाले दो गिरफ्तार
मध्य प्रदेश व राजस्थान से असलहा लाकर फिरोजपुर में बेचने वाले दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : मध्य प्रदेश से 15 हजार रुपये में अवैध पिस्तौल लेकर फिरोजपुर में 40 हजार में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने राजफाश किया है। आरोपित अभी तक 15 बार वहां से पिस्तौल खरीद कर फिरोजपुर में डिलीवरी दे चुके हैं। इस बार भी डिलीवरी लेकर पहुंचे दो आरोपितों को सीआइए पुलिस ने काबू किया। डिलीवरी लेने वाले पांच आरोपितों की अभी तलाश जारी है।

सीआइए स्टाफ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित डेविड, मंगल उर्फ मंगा व विनय वासी रेलवे कालोनी बर्ट रोड फिरोजपुर राजस्थान, मध्य प्रदेश राज्यों से अवैध असलहा सस्ते दाम पर लाकर उसे आरोपित साजन निवासी ममदोट, जोंटी निवासी गवाल मंडी फिरोजपुर, गुरदीप सिंह उर्फ काली निवासी जामा रखइया उताड़ और गिल साहिब निवासी जालंधर व कुछ अज्ञात व्यक्तियों को बेचते है। सभी आरोपितों ने गैंग बनाया हुआ है। अवैध हथियारों की सप्लाई के साथ ही आरोपित लूटपाट एवं अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने खाईफेमेकीके नजदीक छापामारी कर आरोपित डेविड और मंगल को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह ने बताया कि आरोपित पहले भी लूटपाट की घटनाओं में शामिल है। अभी कुछ सुराग हाथ लगे है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है। अवैध असलहे से करते लूटपाट को देते थे अंजाम

फिलहाल पुलिस डेविड और मंगल से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपितों की निशानदेही पर असलहा भी बरामद हुआ है, जिनकी जानकारी जल्द सांझा की जाएगी। आरोपित साजन, जोंटी, गुरदीप सिंह उर्फ काली पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। अवैध असलहे से आरोपित लोगों से लूटपाट करते है। दो आरोपित पुलिस के हाथ लगने के बाद बाकी के पांच आरोपित अंडरग्राउंड हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी