शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

शिरोमणि अकाली दल बादल के जिला प्रधान व हलका इंचार्ज गुरुहरसहाय वरदेव सिंह नोनी मान ने शनिवार को ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर गुरुहरसहाय में पहुंचकर साथियों के साथ शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:14 PM (IST)
शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : शिरोमणि अकाली दल बादल के जिला प्रधान व हलका इंचार्ज गुरुहरसहाय वरदेव सिंह नोनी मान ने शनिवार को ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर गुरुहरसहाय में पहुंचकर साथियों के साथ शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीद उधम सिंह अमर रहे और शहीद तेरी सोच से पहरा देंगे के नारे लगाए। वरदेव सिंह नोनी मान ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही हम आजादी का आनंद मान रहे है। इस मौके पर हंस राज पूर्व सरपंच, मुनीश कंधारी, जसप्रीत सिंह मान, कपिल कंधारी, लाडा वोहरा, दर्शन सिंह बराड़ मैंबर शिरोमणि कमेटी, अरविदर सिंह मिटू गिल, मनोज गिरधर, अनूप सिंह बावा, विक्की बब्बर पूर्व पार्षद, ब्लाक प्रधान दोसांज रत्तेवाला व कृष्ण लाल आदि मौजूद थे।

कांग्रेसियों ने किया शहीद को याद संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: गुरुहरसहाय विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेसी वर्करों ने शहीद ऊधम सिंह चौक गुरुहरसहाय में बेद प्रकाश कंबोज चेयरमैन मार्केट कमेटी गुरुहरसहाय की अध्यक्षता में शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं भेंट कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भीम कंबोज, पाला भट्टी, बलदेव सिंह पूर्व सरपंच, सुभाष पिडी, राजवीर सिंह मोटी पीए, रमेश लाल आदि कांग्रेस वर्कर मौजूद थे।

रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने शहीद को नमन किया संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : रोटरी क्लब फिरोजपुर शहर व छावनी के पदाधिकारियों ने संयुक्त तौर पर समारोह आयोजित करके शहीद उधम सिंह चौक पर शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करके शहीद को नमन किया। इस मौके पर रोटरी डिस्ट्रिक 3090 के पूर्व गवर्नर विजय अरोड़ा, रोटरी क्लब फिरोजपुर के प्रधान कृपाल सिंह मक्कड़, रोटरी क्लब फिरोजपुर छावनी के प्रधान कमल शर्मा, गुलशन सचदेवा, हरइंद्र घई, शिवम बजाज, सुखदेव शर्मा, दशमेश सेठी, डा.बोहड़ सिंह, दीपक नरुला, संजीव अरोड़ा, अशोक बहल, शाम सिंह मक्कड़, डा.सुरिदर सिंह कपूर, अक्षय बजाज, गुरविदर सिंह व पार्षद रिकू ग्रोवर ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी