पुलिस कर्मियों की शहादत को किया सलाम

फिरोजपुर पुलिस लाइन में वीरवार को शहीद पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 03:51 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 03:51 PM (IST)
पुलिस कर्मियों की शहादत को किया सलाम
पुलिस कर्मियों की शहादत को किया सलाम

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर :

फिरोजपुर पुलिस लाइन में वीरवार को शहीद पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डीआइजी इंदरबीर सिंह ने कहा इस साल शहीदों के परिवारों के घर जाकर सम्मान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को चीनी सैनिकों से लड़ाई के दौरान लेह लद्दाख के होट स्परिग में तैनात की गई भारतीय टुकड़ी पर चीनी सैनिकों ने घात लगा कर हमला कर दिया था, जिसमें भारतीय पुलिस के 10 जवान शहीद हो गए थे। उनकी याद में आज के दिन को स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। डीआइजी ने कहा पंजाब में 1784 पुलिस अधिकारी और मुलाजिम शहीद हुए है। फिरोजपुर के 45 शहीद इनमें शामिल हैं। 45 शहीदों में एक सब इंस्पेक्टर, चार एएसआइ, 11 हेड कांस्टेबल, आठ सिपाही, पांच एसपीओ और 16 पीएसजी शामिल है। उनकी शहादत पर पुलिस विभाग को गर्व रहेगा।

इस मौके पर एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि उनको गर्व है कि वे पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। पंजाब पुलिस ने देश की एकता और अखंडता, अमन शांति बनाए रखने के लिए हर कुर्बानी दी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों के परिवारों के काम पहल के आधार पर करना पुलिस का फर्ज है। एसपी बलबीर सिंह ने देश की फोर्स में शहीदों के विवरण दिया। इस दौरान कोरोना काल में ड्यूटी देते हुए मारे गए चार पुलिस कर्मचारियों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिला सेशन जज किशोर कुमार और सिविल जज सीनियर डिविजन सुरेश गोयल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी