बाइक चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पीटा, हुआ बेहोश

बाइक चोरी कर रहे एक आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने आरोपित की बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी और बेहोशी की हालात में आरोपित को सड़क किनारे छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने एबुलेंस को फोन कर जानकारी दी तो आरोपित को सिविल अस्पताल लाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 10:07 PM (IST)
बाइक चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पीटा, हुआ बेहोश
बाइक चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पीटा, हुआ बेहोश

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर :

बाइक चोरी कर रहे एक आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने आरोपित की बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी और बेहोशी की हालात में आरोपित को सड़क किनारे छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने एबुलेंस को फोन कर जानकारी दी तो आरोपित को सिविल अस्पताल लाया गया।

थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने बाइक चोरी करने की कोशिश करने पर आरोपित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। एएसआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि संदीप सिंह निवासी बस्ती मेहताब सिंह वासी दाखली गांव भाने वाले को लोगों ने बाइक चोरी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा है और उसकी मारपीट करने से वह बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरा हुआ है। जिसके बाद लोगों ने उसे 108 हेल्पलाइन पर फोन कर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपित संदीप के खिलाफ बाइक चोरी करने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। स्कूटरी चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने

वाहन चोरी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के एएसआइ रोशन लाल ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में रमेश जैन निवासी नीम वाला चौक छावनी फिरोजपुर ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा नंबर पीबी-05एडी-8637 पर अपने बच्चों के साथ फिरोजपुर शहर गया था और कुछ खाने-पीने के लिए दुकान में गया तो उसने देखा की आरोपित विक्रम सिंह उर्फ विक्की निवासी पटेल नगर उसकी स्कूटरी का लॉक तोड़कर लेकर गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी