दहेज के लिए पत्नी को पहले दिया नशा, फिर जहर देने की कोशिश

फिरोजपुर में ब्याही एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज के लिए जान से मारने का प्रयास किया। उसे लगातार नशा दिया और बाद में जहर देने का प्रयास किया। पीड़ित अपने घर मोहल्ला खुर्रम पुर मेहतपुर में पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:42 PM (IST)
दहेज के लिए पत्नी को पहले दिया नशा, फिर जहर देने की कोशिश
दहेज के लिए पत्नी को पहले दिया नशा, फिर जहर देने की कोशिश

संवाद सहयोगी, जालंधर, फिरोजपुर : फिरोजपुर में ब्याही एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज के लिए जान से मारने का प्रयास किया। उसे लगातार नशा दिया और बाद में जहर देने का प्रयास किया। पीड़ित अपने घर मोहल्ला खुर्रम पुर मेहतपुर में पहुंची। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपित पति जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मनजीत कौर ने थाना मेहतपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले फिरोजपुर में रहने वाले जगीर सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए उससे मारपीट करता था। कई बार इतना पीटा कि वह अस्पताल में भी दाखिल रही। इस बीच उसे जहर देकर जान से मारने का प्रयास किया गया। कुछ दिनों से उसे लगातार नशा दिया जा रहा था। उसके पति ने उसे नशा देकर मेहतपुर लाकर उसे उसके घर के बाहर फेंक दिया, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में दर्ज करवाया। आरोपित फरार है। पत्नी पर चाकू से वार करने वाला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, अबोहर : थाना खुइयां सरवर पुलिस ने पत्नी पर चाकू से वार कर घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। सीमा पत्नी राजू निवासी इंद्रा नगरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति नशे का आदी है व अकसर लड़ाई झगड़ा करता रहता है। सीमा के अनुसार 13 जनवरी को वह जब सप्पां वाली से काम से लौट रही थी तो उसके पति ने उसके साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया व उस पर चाकू से वार किए। पुलिस ने आरोपित राजू निवासी इंद्रा नगरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।

chat bot
आपका साथी