पुलिस वाले ने ही दहेज न मिलने पर पत्नी को घर निकाला

विवाहिता से दहेज की मांग करने और उसे परेशान कर घर से निकालने पर थाना वूमेन सेल ने पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:59 PM (IST)
पुलिस वाले ने ही दहेज न मिलने पर पत्नी को घर निकाला
पुलिस वाले ने ही दहेज न मिलने पर पत्नी को घर निकाला

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : विवाहिता से दहेज की मांग करने और उसे परेशान कर घर से निकालने पर थाना वूमेन सेल ने पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। आरोपित पति पुलिस में नौकरी करता है और जिला फरीदकोट ड्यूटी है। एएसआइ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता शीबा निवासी मकान नंबर 128 पुरानी खलासी लाइन थाना छावनी ने बताया कि उसका विवाह 23 मार्च 2018 को आरोपित गुरतेजपाल सिंह निवासी मिड वाला धूड़कोट जिला फरीदकोट के साथ हुआ था और उसका पति गुरतेजपाल सिंह पुलिस विभाग में जिला फरीदकोट में नौकरी करता है। विवाह के पश्चात उनकी एक बेटी भी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित गुरतेजपाल सिंह व उसकी सास प्रकाश कौर उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं और आई-20 कार की मांग करते है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। एएसआइ संदीप कुमार ने बताया कि जांच के बाद आरोपितों पर पर्चा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी