संस्था ने फिरोजपुर व मल्लांवाला में जरूरतमंद परिवारों को दी आर्थिक सहायता

समाज सेवी संस्था सरबत का भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने मल्लांवाला व फिरोजपुर में करवाए समारोह में 70 के करीब आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:38 PM (IST)
संस्था ने फिरोजपुर व मल्लांवाला में जरूरतमंद परिवारों को दी आर्थिक सहायता
संस्था ने फिरोजपुर व मल्लांवाला में जरूरतमंद परिवारों को दी आर्थिक सहायता

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: समाज सेवी संस्था सरबत का भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने मल्लांवाला व फिरोजपुर में करवाए समारोह में 70 के करीब आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इसके अलावा इस दौरान संस्था की तरफ से फ्रंट लाईन पर आकर काम कर रहे कोरोना वारियर को संस्था की तरफ से मैडीसन, सैनेटाईजर व मास्क भी वितरित किए गए। इस संबंधी मल्लांवाला के कामलवाला चौक व फिरोजपुर के दियाल सिंह हाल में समारोह जिला प्रधान हरजिन्द्र सिंह कतना व ब्लाक प्रधान बहादर सिंह भुल्लर की अध्यक्षत में आयोजित किए गए। जिसमें महिला विग की जिला प्रधान अमरजीत कौर छाबड़, ब्लाक प्रधान बहादर सिंह भुल्लर, विजय कुमार बहल प्रधान, बहादर सिंह भुल्लर ब्लाक प्रधान, रणजीत सिंह राए प्रधान जीरा, आसा शर्मा, मनजीत सिंह जेई, रोशन लाल मनचंदा, प्रदीप बहल, बलविन्द्रपाल शर्मा प्रधान फिरोजपुर, जगदीश थिद गुरुहरसहाय प्रधान, तलविंद्र कौर, कंवरजीत सिंह व ब्रिज भूषण आदि ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी