नगर कौंसिल शहर में लगवाएगी सीसीटीवी कैमरे

13 साल बाद नगर कौंसिल में कांग्रेस का कब्जा होने के बाद पार्षदों की पहली बैठक सीनियर उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिप्पी के नेतृत्व में हुई जिसमें वर्ष 2021-2022 का बजट पास करने के अलावा पुराने वर्ष में हुए खर्चो व आमदनी का ब्यौरा जानने के बाद नई योजनाओं पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:38 PM (IST)
नगर कौंसिल शहर में लगवाएगी सीसीटीवी कैमरे
नगर कौंसिल शहर में लगवाएगी सीसीटीवी कैमरे

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : 13 साल बाद नगर कौंसिल में कांग्रेस का कब्जा होने के बाद पार्षदों की पहली बैठक सीनियर उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिप्पी के नेतृत्व में हुई, जिसमें वर्ष 2021-2022 का बजट पास करने के अलावा पुराने वर्ष में हुए खर्चो व आमदनी का ब्यौरा जानने के बाद नई योजनाओं पर चर्चा की गई।

सिप्पी ने बताया कि शहर की गलियों व बाजारो में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव हाकेवाला जोकि अब नगर कौंसिल की हद में आया है, वहां पर बीआर अंबेदकर की याद में पार्क बनाया जाएगा। वहां ओपन जिम भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-2020 में 1159 करोड़ का खर्च हुआ था और 2020-2021 में 1530.85 करोड़ का बजट प्रास हुआ था। मार्च 2021 तक असल खर्च 1283.13 करोड़ रहा और अब बैठक में 2021-2022 का बजट 1507 निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि 2020 में कोरोना महामारी और नगर कौंसिल द्वारा कोई प्रापर्टी ना बेचने के चलते आमदनी में काफी कमी आई थी। लेकिन अब उनके द्वारा शहरियों से समय पर टैक्स वसूलकर बेहतरीन व्यवस्था प्रदान की जाएगी।

प्रधान रिकू ग्रोवर ने कहा कि अकाली-भाजपा शासन में नगर कौंसिल करीब 7.50 करोड़ की कर्जदार थी, लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार पंजाब में बनी है, पूरे शहर में विकास की आंधी चलाने के बावजूद आज भी करीब 15 करोड़ रूपए नगर कौंसिल के अकाऊंट में रखे है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियो सहित अन्य सभी को समय पर वेतन मिलने के अलाव शहर की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

chat bot
आपका साथी