थाने के बाहर किसानों ने लगाया धरना

किशोरी से दुष्कर्म के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को थाना सिटी के बाहर धरना दिया और पर्चा रद करने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:40 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:40 PM (IST)
थाने के बाहर किसानों ने लगाया धरना
थाने के बाहर किसानों ने लगाया धरना

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : किशोरी से दुष्कर्म के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को थाना सिटी के बाहर धरना दिया और पर्चा रद करने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कांग्रेसी नेताओं के इशारे पर उनके कार्यकर्ता पर झूठा मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपित बलजिदर के भाई दविदर सिंह ने कहा जब का मामला बताया गया है तब बलजिदर दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल था। राजनीतिक खींचतान और आरोप प्रत्यारोप के बीच मामले की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम बनाई गई है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता संदीप सिंह संधू ने कहा बलजिदर सिंह पर पांच मई को किशोरी से दुष्कर्म का पर्चा दर्ज हुआ जो सरासर झूठा है। आरोपित बलजिदर सिंह अकाली दल के पूर्व विधायक जोगिदर सिंह जिदू का कभी निजी सचिव रह चुका है। इसके बाद फिरोजपुर शहर के कारोबारी डीपी सिंह से उसकी नजदीकी बनी। कारोबारी डीपी सिंह पर भी महिला से अभद्र व्यवहार और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज हो चुका है।

(बॉक्स)

आरोपित मौसी हो चुकी है गिरफ्तार

नानी के पास रहती 15 वर्षीय किशोरी ने थाना सिटी में शिकायत दी थी कि उसकी नौकरी के बहाने अपने दो साथियों सहित उसको हाउसिग बोर्ड कालोनी के क्वार्टर में ले गई थी, जहां बलजिदर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। बलजिदर सिंह ने जबरन उससे दुष्कर्म किया, जिसके बाद तीन और आरोपितों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। सुबह मौका पाकर पीड़िता भाग कर घर पहुंचा और सारी घटना दूसरी मौसी को बताई। मौसी उसका मेडिकल कराने सिविल अस्पताल ले गई, जहां उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। थाना सिटी पुलिस ने आरोपित मौसी, छोती उर्फ प्रशोतम प्रधान, नन्ना, बलजिदर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया। आरोपित मौसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में था बलजिदर : दविंदर

आरोपित बलजिदर के भाई दविदर सिंह ने किसानों के धरने में शामिल होते हुए कहा पांच मई को दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ तब बलजिदर सिंह किसान आंदोलन में दिल्ली गया हुआ था। यहां तक कि ओवर स्पीड कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उसका चालान भी काटा। पर्चा राजनीतिक शह पर हुआ है।

(बॉक्स)

जांच के लिए बनी सिट

दुष्कर्म के इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया है। तीन सदस्यीय टीम में एसपी आपरेशन गुरमीत सिंह, डीएसपी मनमोहन सिंह और थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शामिल है।

chat bot
आपका साथी