पिता के कत्ल का बदला लेने के लिए की थी किसान की हत्या

गांव कंधवाली में छह आरोपितों ने पिता के कत्ल का बदला लेने के लिए खेत में गए किसान की बेरहमी से हत्या की थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:11 PM (IST)
पिता के कत्ल का बदला लेने के लिए की थी किसान की हत्या
पिता के कत्ल का बदला लेने के लिए की थी किसान की हत्या

संवाद सूत्र, ममदोट (फिरोजपुर) : गांव कंधवाली में छह आरोपितों ने पिता के कत्ल का बदला लेने के लिए खेत में गए किसान की बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपित फरार है। गांव कंधवाली (वल्लियां) में वीरवार सुबह बग्गू सिंह का तेज हथियारों से हत्या कर दी गई थी, जिसका शव मोटर वाले कमरे में मिला था।

थाना ममदोट पुलिस को दी शिकायत में मृतक बग्गू सिंह (55) की पत्नी कैलाश रानी ने बताया उसका पति बग्गू सिंह रोजाना की तरह वीरवार तड़के करीब तीन बजे खेत में पानी लगाने के लिए गया, जब वो काफी देर तक न लौटा तो वे पड़ोस रहने वाले रिश्तेदारों और बहू को साथ लेकर खेतों में गई तो आरोपित तेजधार हथियारों के साथ उनकी मोटर के पास खड़े थे। इस दौरान आरोपित करनजीत सिंह ने कहा आपने मेरे पिता का कत्ल किया था, अब तेरा पति भी हमने काट दिया। इतना कह आरोपित मौके से फरार हो गए। उसके पति का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था, जिसकी तेज हथियारों के वार से मौत हो चुकी थी। जांच कर रहे एसआई रवि पाल ने कहा शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस के मृतक की पत्नी कैलाश रानी की शिकायत पर गांव के ही छह आरोपितों सुरजीत सिंह, दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह, करनजीत सिंह, नवनीत सिंह, और मिठण सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपितों की तलाश जारी : थाना प्रभारी

थाना ममदोट के जांच अधिकारी रवि पाल ने कहा पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया है। अब आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। कत्ल पुरानी रंजिश के कारण हुआ है।

chat bot
आपका साथी