पाठ पढ़ने को लेकर हुई बहस ग्रंथी से की मारपीट

घर में चले रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ को लेकर ड्यूटी लगाने को लेकर मामूली बहस के बाद एक ग्रंथी ने साथियों के साथ मिलकर दूसरे ग्रंथी सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:57 PM (IST)
पाठ पढ़ने को लेकर हुई बहस ग्रंथी से की मारपीट
पाठ पढ़ने को लेकर हुई बहस ग्रंथी से की मारपीट

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : घर में चले रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ को लेकर ड्यूटी लगाने को लेकर मामूली बहस के बाद एक ग्रंथी ने साथियों के साथ मिलकर दूसरे ग्रंथी सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना आरिफके पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना आरिफके के सहायक थानेदार नरिंद्र सिंह बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता गुरजंट सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी लखा भेडीयां ने बताया कि वह ग्रंथी की सेवा करता है और शुक्रवार को पाठ की ड्यूटी करते समय उसकी आरोपित गगनदीप सिंह के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद गगनदीप वहां से चला गया और रात को जसपाल सिंह, सोहन स्हि, गुरदियाल सिंह वासी कामल वाला बोदला के साथ उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जमीन के विवाद में पिता-पुत्र से की मारपीट संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने जमीन के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता गुरमेज सिंह पुत्र सरदारा सिंह वासी गांव छांगाराए उताड़ ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को सुरिद्र सिंह, बलजिंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह, हरमेश सिंह, मंगल सिंह वासी छांगाराए उताड़ ने 5 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके और उसके बेटे ओंकार सिंह के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी