ठेका कर्मियों ने फूंका सरकार के अहंकार का पुतला

ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब ने शनिवार को मंत्रियों को अहंकारी बताते हुए अहंकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:36 PM (IST)
ठेका कर्मियों ने फूंका सरकार के अहंकार का पुतला
ठेका कर्मियों ने फूंका सरकार के अहंकार का पुतला

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब ने शनिवार को मंत्रियों को अहंकारी बताते हुए अहंकार का पुतला फूंका। फिरोजपुर शहर के उधम सिंह चौक में विभिन्न सरकारी विभागों के कच्चे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पंजाब, उप मुख्यमंत्री व ट्रांसपोर्ट मंत्री के अहंकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

ठेका मुलाजिम मोर्चा के जिला प्रधान बलकार सिंह, उप प्रधान पंजाब रुपिदर सिंह, गगनदीप सिंह, संदीप अठवाल, विशालप सिंह, शेर सिंह, शिवम, दफ्तरी स्टाफ रुपिदर कुमार, तेजिदर सिंह, रमनदीप कुमार, रशपाल, साहिल, पारस, प्रेस सचिव रणजीत सिंह खालसा ने कहा कि बीते दिन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री एवं ट्रांसपोर्ट मंत्री की तरफ से पंजाब सरकार के वादों संबंधी सवाल करने के लिए रोष प्रदर्शन किया था, लेकिन इस दौरान अहंकार से भरे मंत्रियों ने कर्मचारियों के जबाव देने की बजाय उन्हें धमकियां दी, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे अनुसार सभी वर्गों के कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने संबंधी कानून बनाए और यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो वह संघर्ष तेज करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

एनएचएम कर्मचारी 30 को खरड़ में करेंगे रोष रैली संवाद सूत्र, फाजिल्का : एनएचएम एंपलाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर शनिवार को 12वें दिन भी पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष जताते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही संघर्ष को तेज करते हुए फैसला लिया गया कि 30 नवंबर को कोर्ट में प्रांत स्तरीय रोष रैली की जाएगी और इसमें फाजिल्का से भारी संख्या में कर्मचारी वहां पहुंचेंगे।

इस मौके यूनियन नेता परमिदर कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार के रेगूलाइजेशन एक्ट बिल के द्वारा सेहत विभाग अधीन एनएचएम में ठेके और आउटसोर्स कर्मचारियों ने पिछले काफी लंबे समय से केंद्र सरकार की स्कीम के अंतर्गत काम कर रहे हैं, उन्हें भी अनदेखा किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी पंजाब सरकार ने भी ठेका मुलाजिमों के साथ सौतेला व्यवहार किया। उधर, हड़ताल के चलते टीबी प्रोग्राम, रिपोर्टिग, जन्म मौत, सैंपलिग, रुटीन टीकाकरण का काम प्रभावित हो रहा है। इस मौके उनके साथ अंजू, नीरज, रणजीत, परमिन्दर सिंह, महेंदर कुमार, मनजोत सिंह, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, अमन कंबोज के अलावा एनएचएम का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

chat bot
आपका साथी