किसान आंदोलन के समर्थन में तहसील कर्मी आज हड़ताल पर

कृषि सुधार कानून के खिलाफ दिल्ली में चल रहे संघर्ष का समर्थन करते हुए फिरोजपुर छावनी तहसील में वकील फोटो स्टेट एफिडेविट टाइपिस्ट नक्शा नवीस मंगलवार 2 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 04:42 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 10:21 PM (IST)
किसान आंदोलन के समर्थन में तहसील कर्मी आज हड़ताल पर
किसान आंदोलन के समर्थन में तहसील कर्मी आज हड़ताल पर

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : कृषि सुधार कानून के खिलाफ दिल्ली में चल रहे संघर्ष का समर्थन करते हुए फिरोजपुर छावनी तहसील में वकील, फोटो स्टेट, एफिडेविट, टाइपिस्ट, नक्शा नवीस मंगलवार 2 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। वसीका नवीस एसोसिएशन फिरोजपुर के जिला प्रधान गुरचरण सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में समूह वसीका नवीस, वकील, फोटो स्टेट, एफिडेविट, टाईपिस्ट, नक्शा नवीसों की हुई बैठक में हड़ताल पर सहमति जताते हुए सभी सदस्यों ने किसानों पर हरियाणा में किए गए किसानों अत्याचार की निंदा की।

प्रधान भुल्लर ने कहा कि केंद्र सरकार किसान को इंसाफ देने और उनकी बात सुनने के बजाए उनके साथ धक्का कर रही है, जिसके चलते भारत का अन्नदाता आज कड़ाके की सर्दी में सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था पूरी तरह से किसानों के साथ है और किसानों को इंसाफ मिलने तक उनके हर संघर्ष में साथ देंगी । भुल्लर ने मांग की है कि केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून को तुरंत रद करे, ताकि किसान वापिस अपने घर लौट सके । इस मौके पर पंकज अहुजा, अजादइंद्र सिंह भुल्लर, सैमसन सहोता, विपन वधावन, अरविद मोंगा, धवन, कुलदीप सिंह, राजन अरोड़ा, गीता चोपड़ा वकील, महिदर सिंह, गुरनाम सिंह, गुरचरण सिंह, बलविदर कुमार गुंबर तहसील प्रधान, प्रदीप अरोड़ा, नरिदर कुमार, अशोक चुघ वसीका नवीस, विकास बांसल, रमन सेठी, सुखविदर सिंह, त्रिलोक सिंह नंबरदार, कुलदीप जोशी नंबरदार, अमन नंबरदार, परमजीत कौर नंबरदार, राजेश खन्ना नंबरदार, सुखविदर नंबरदार, पंचायत मेंबर पिपल सिंह, अनमोल सिंह ने किसान संघर्ष का समर्थन किया।

chat bot
आपका साथी