पंजाब विधान सभा के मुख्य सचिव बने सुरिद्रपाल

पंजाब विधान सभा में संयुक्त सचिव के तौर पर कार्य कर रहे सुरिद्रपाल को पंजाब विधान सभा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। नव-नियुक्त पंजाब विधानसभा के मुख्य सचिव सुरिद्रपाल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:03 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:03 PM (IST)
पंजाब विधान सभा के मुख्य सचिव बने सुरिद्रपाल
पंजाब विधान सभा के मुख्य सचिव बने सुरिद्रपाल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पंजाब विधान सभा में संयुक्त सचिव के तौर पर कार्य कर रहे सुरिद्रपाल को पंजाब विधान सभा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। नव-नियुक्त पंजाब विधानसभा के मुख्य सचिव सुरिद्रपाल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

सुरिद्रपाल मार्च माह से पंजाब विधान सभा में पहले कार्यकारी सचिव के तौर पर कार्य कर रहे थे और 31 मार्च से मुख्य सचिव के पद से शशिपाल मिश्रा के सेवानिवृत्त होने से सुरिन्द्रपाल उक्त पद का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे थे, लेकिन अब पंजाब विधान सभा स्पीकर की तरफ से सुरिद्र पाल को पंजाब विधानसभा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला से एमए अंग्रेजी, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व एलएलबी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी तीन डिग्रियां प्राप्त सुरिंद्र पाल विधान सभा में 1993 में बतौर सीनियर स्केल, स्टैनोग्राफर भर्ती हुए थे।

सिद्धू के अध्यक्ष बनने से विधायक जीरा का बढ़ा कद : सेठी संवाद सूत्र जीरा (फिरोजपुर)

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने से जहां समूचे पंजाब में खुशी की लहर है। वहीं विधायक कुलबीर सिंह जीरा का राजनीतिक कद और ऊंचा हुआ है। क्योंकि सिद्धू के विधायक जीरा के साथ पारिवारिक संबंध है। उक्त विचार कांग्रेसी नेता अश्विनी सेठी ने प्रकट किए।

उन्होंने इस मौके सिद्धू के साथ मुलाकात की तथा उनको पंजाब कांग्रेस के भविष्य उज्जवल बनाने के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सिद्धू को प्रधानगी पद मिलने के साथ वर्करों में एक अलग जोश देखने को मिल रहा है तथा पंजाबियों को ऐसे महसूस हो रहा है कि जैसे फिर से पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन गई हो। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तथा विधायक कुलबीर सिंह जीरा भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेंगे। इस मौके पर विधायक बरिदर पाड़ा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी