राजनीति में उलझा राज्य स्तरीय सारागढ़ी समारोह

खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और फिरोजपुर के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की राजनीतिक खींचतान सारागढ़ी कार्यक्रम में साफ नजर आई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 10:05 PM (IST)
राजनीति में उलझा राज्य स्तरीय सारागढ़ी समारोह
राजनीति में उलझा राज्य स्तरीय सारागढ़ी समारोह

तरूण जैन, फिरोजपुर : खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और फिरोजपुर के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की राजनीतिक खींचतान सारागढ़ी कार्यक्रम में साफ नजर आई। शहीदों को श्रद्धाजलि देने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के वर्चुअल कार्यक्रम में परमिंदर सिंह पिंकी ने समयसारिणी मुताबिक कार्यक्रम न होने पर ऐतराज जताया।

फिरोजपुर शहरी विधायक के प्रबंधन पर सवाल उठाने से सारागढ़ी का राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजनीति की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में एक तरफ खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी शामिल हुए तो वहीं विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी भी विशेषातिथि के रूप में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने आनलाइन माध्यम से सभी को संबोधित करना था। पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल मिनट-टू-मिनट बना हुआ था, लेकिन कुछ कारणो से कार्यक्रम निश्चित समयसारिणी से देरी से हो रहा था। पूरे कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भी देख रहे थे।

कार्यक्रम की समाप्ति पर जैसे ही विधायक परमिंदर सिंह पिंकी का वोट ऑफ थैंक्स किया गया तो पिंकी ने सारागढ़ी के शहीदो को श्रद्धाजलि देने के बाद कहा कि जब पूरा कार्यक्रम मिनट-टू-मिनट बना था तो दुनिया के किसी संविधान में नहीं लिखा कि उससे हटकर कार्यक्रम किया जाए। पिंकी ने मंच से कहा कि वह घबराने वाले लोगो में नहीं है और समयसारिणी मुताबिक होने वाले इस धाíमक कार्यक्रम को पॉलिटिक्स में नही लेकर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दंडवत प्रणाम करने के लिए भी कहा गया तो वह करने तो तैयार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से गुहार लगाई गई कि सारागढ़ी के साथ वन विभाग की अढ़ाई एकड़ भूमि पर लंगर हाल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 11 करोड़ रुपए की लागत से यहा के विकास कार्यो पर जोर देना चाहिए। लंगर हाल बनाने के लिए कैप्टन ने डीसी को दिए रिपोर्ट भेजने के आदेश

मुख्यंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधायक पिंकी की माग पर ध्यान देते हुए वीडिया काफ्रेंस से डिप्टी कमिश्रर को वन विभाग की भूमि की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं, ताकि वहा पर लंगर हाल बनाने की प्रपोजल तैयार की जा सके। पिंकी ने कैप्टन का मंच से शुक्रिया अदा किया। --यह था शेड्यूल

प्रशासन द्वारा जो कार्ड बाटे गए थे उस मुताबिक 10:30 बजे अखंड पाठ का भोग डाला जाना था। इसके बाद 10:45 पर गुरबाणी कीर्तन, 11:30 बजे मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो काफ्रेंस ज्वाइन करना, 11:45 पर अरदास व हुक्मनामा, 12 बजे आयोजन का शुभारंभ, 12:05 पर सारागढ़ी मैनेजमेंट के चैयरमेन ब्रिगेडियर विगनेश महंती का संबोधन तो फिर 12:15 पर सीएम के संबोधन के साथ 12:30 पर विधायक का वोट ऑफ थैंक्स था। लेकिन पूरा कार्यक्रम निश्चित समय से देरी से हुआ। खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी 11:20 बजे पंडाल में पहुंचे तो बाकि कार्यक्रम निश्चित समय सीमा से देरी से हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों से ज्यादा सेना के रिटायर्ड पर अन्य अधिकारियों को तवज्जो दी गई।

chat bot
आपका साथी