आठ करोड़ से अपग्रेड होगा श्री गुरु रामदास खेल स्टेडियम

पंजाब सरकार की ओर से राज्य में खेलों को प्रफुल्लित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:45 PM (IST)
आठ करोड़ से अपग्रेड होगा श्री गुरु रामदास खेल स्टेडियम
आठ करोड़ से अपग्रेड होगा श्री गुरु रामदास खेल स्टेडियम

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय(फिरोजपुर): पंजाब सरकार की ओर से राज्य में खेलों को प्रफुल्लित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री खेल और युवक सेवाएं विभाग पंजाब राणा गुरमीत सिंह सोढी ने वीरवार को गुरुहरसहाय में श्री गुरु रामदास खेल स्टेडियम की अपग्रेडेशन का नींव पत्थर रखने हुए कही। कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बताया कि आठ करोड़ से अधिक की राशि के साथ इस खेल स्टेडियम की अपग्रेडेशन की जाएगी, जिस में 400 मीटर ट्रैक, छह गली के सिंथैटिक ट्रैक, नए पवेलियन ब्लॉक, आधुनिक जिंम और ग्राऊंडों का निर्माण करवाया जाएगा। खेलमंत्री ने बताया कि यह अपग्रेडेशन का काम नौ माह में पूरा कर लिया जाएगा। सोढी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से हॉकी प्रेमियों की मांग को पूरा करते फिरोजपुर में 5.5 करोड़ की लागत के साथ हॉकी का एस्ट्रोट्रफ लगवाया जाएगा।

इस मौके डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल, सीनियर काग्रेसी नेता अनुमीत सिंह हीरा सोढी, परमिंदर सिंह अरोड़, एक्सईएन संजय महाजन खेल विभाग, सुनील शर्मा, तहसीलदार नीलम, गुरदीप सिंह ढिल्लों, अमृतपाल सिंह, नसीब सिंह संधू, राजा कुमार, सीमू पासी, आत्मजीत सिंह, अमन दुग्गल, वेद प्रकाश चेयरमैन मार्केट समिति, प्रधान आढ़तिया एसोसिएशन रवि शर्मा, अंग्रेज सिंह, विक्की संधू, कुलदीप धवन, दीपू नरूला समेत बड़ी संख्या में काग्रेसी नेता, इलाका निवासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी