सोसायटी ने मनाया विश्व वातावरण दिवस

दीवान चंद सुखीजा तथा रमेश बजाज संयुक्त सचिव के नेतृत्व में विश्व वातावरण दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:42 PM (IST)
सोसायटी ने मनाया विश्व वातावरण दिवस
सोसायटी ने मनाया विश्व वातावरण दिवस

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : समाजसेवी संस्था स्ट्रीम लाइन वेलफेयर सोसायटी फिरोजपुर के पदाधिकारियों ने संस्था के अध्यक्ष दीवान चंद सुखीजा तथा रमेश बजाज संयुक्त सचिव के नेतृत्व में विश्व वातावरण दिवस मनाया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने वातावरण को साफ बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों को तुलसी के पौधे भी वितरित किए। इस मौके पर डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर के पहली कक्षा के छात्र माहिर मरवाहा ने भी पौधे लगाए।

chat bot
आपका साथी