सरकारी फिरनी से छह हजार ईटें चोरी
थाना मक्खू की पुलिस ने गांव बस्ती नामदेव (सूदां) की सरकारी फिरनी से ईंटें चोरी होने के छह महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी सुखजिदर कौर ने करीब छह महीने पहले पुलिस को शिकायत की थी।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना मक्खू की पुलिस ने गांव बस्ती नामदेव (सूदां) की सरकारी फिरनी से ईंटें चोरी होने के छह महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी सुखजिदर कौर ने करीब छह महीने पहले पुलिस को शिकायत की थी।
थाना मक्खू के इंस्पेक्टर जसविदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी मक्खू सुखजिदर कौर ने बताया कि करीब छह माह पहले गांव बस्ती नामदेव (सूदां) की सरकारी फिरनी से 5 से 6 हजार ईंटें कुछ लोगों ने चोरी कर ली। इंस्पेक्टर जसविदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
दुष्कर्म के आरोपितों को भेजा जेल संस, अबोहर : थाना सिटी नंबर दो पुलिस की ओर से गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपित को कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद जेल भेज दिया गया है। सिटी नंबर 2 की पुलिस ने युवती के पिता बयान पर तीन मई 2021 को महिला गिन्नी, युवक राजन व अर्जुन सोनी निवासी नई आबादी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को काबू करअदालत में पेश करने पर उनको कोरोना का टेस्ट करवाने तक अस्थाई जेल में रखने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद दोनों का कोरोना का टेस्ट करवाया गया व उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर जेल भेज दिया। हालांकि युवती को अपने घर बुलाकर युवकों से दुष्कर्म करवाने वाली महिला गिन्नी की पुलिस तलाश कर रही है।