फिरोजपुर में पिटाई से घायल हुई छह माह की गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, महिलाओं ने की थी मारपीट

पंजाब के फिरोजपुर में कुछ महिलाओं ने एक गर्भवती महिला की पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गई थी। महिला ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 02:27 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 02:27 PM (IST)
फिरोजपुर में पिटाई से घायल हुई छह माह की गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, महिलाओं ने की थी मारपीट
फिरोजपुर में पिटाई से घायल हुई छह माह की गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, महिलाओं ने की थी मारपीट

फिरोजपुर [अमनदीप सिंह]। यहां के थाना लक्खोके बहिराम के अंतर्गत चक्क जमीत सिंह वाला, मिश्रीवाला में पिटाई के कारण गंभीर रूप से जख्मी हुई छह माह की गर्भवती महिला ने रविवार को दम तोड़़ दिया। वह फरीदकोट अस्पताल में उपचाराधीन थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में लाकर रखवा दिया है, इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वहीं, तक मनप्रीत कौर के मायके वाले और पति पुलिस की कार्रवाई से बिलकुल सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि पिटाई करने वाली आरोपित महिलाएं अभी तक खुलेआम घूम रही हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस सरपंच के बीच बचाव करने के कारण ही आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

मृतका के पिता अशोक कुमार का आरोप है कि मनप्रीत कौर का अपने ससुराल घर के आसपड़ोस रहने वाली रीतू, बंसो, शिंदो और जस्से के साथ विवाद हो गया था। इन्होंने मनप्रीत को इतनी बेहरमी के साथ मारा कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह छह माह की गर्भवती थी। यह बात 23 मई 2020 की है। उस वक्त गंभीर हालात में उन्होंने बेटी को फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था।

लक्खोके बहिराम की पुलिस ने उक्त महिला आरोपितों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया था, लेकिन किसी भी आरोपित महिला की गिरफ्तारी नहीं की गई। तभी चक्क जमीत सिंह वाला, मिश्रीवाला के कांग्रेस सरपंच दर्शन सिंह ने बीचबचाव किया और राजीनामा करवाने की बात करने लगा, लेकिन कोई बात सिरे नहीं चढ़ी। उधर, उसकी बेटी मनप्रीत की हालत लगातार खराब होती गई। अस्पताल वाले एक दो दिन के बाद ग्लूकोज चढ़ाते रहे, फिर हालत नाजुक देख घरवाले ने खुद ही मनप्रीत कौर को फरीदकोट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां 12 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।

बेहसहारा हुए बच्चे

मृतक महिला के पति लवप्रीत सिंह का कहना है कि उसके तीन बच्चे पहले हैंं और अभी उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती थी। लवप्रीत ने बताया कि आरोपित महिलाएं ने उसकी पत्नी को इतनी बेरहमी के साथ पीटा था कि जिससे पेट के अंदर बच्चे को काफी नुकसान पहुंचा और कुछ दिन बाद अस्पताल में उपचाराधीन पत्नी का रक्त लगातार बहने लगा और रूका नहीं। लवप्रीत ने आरोप लगाया है कि आरोपितों की पिटाई के कारण ही उसकी पत्नी की मौत हुई है, इसलिए पुलिस से मांग की है कि आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

एसएचओ को कड़ी कार्रवाई करने को दिए निर्देश : डीएसपी रविंद्र सिंह

गुरुहरसहाय के डीएसपी रविंद्र सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। मृतका के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और डाक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपितों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसएचओ लक्खोके बहिराम को निर्देश दे दिए गए हैं कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत में आरोपितों को बख्शा नहीं जाए।

chat bot
आपका साथी