शिक्षा के मुद्दे और दिल्ली माडल पर लड़ेंगे पंजाब में चुनाव: सिसोदिया

इंडस्ट्री और ट्रेड विग की मीटिग में पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने व्यापारियों को दिल्ली माडल बताया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:38 PM (IST)
शिक्षा के मुद्दे और दिल्ली माडल पर लड़ेंगे पंजाब में चुनाव: सिसोदिया
शिक्षा के मुद्दे और दिल्ली माडल पर लड़ेंगे पंजाब में चुनाव: सिसोदिया

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : इंडस्ट्री और ट्रेड विग की मीटिग में पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने व्यापारियों को दिल्ली माडल बताया लेकिन वे पार्टी वर्करों को संतुष्ट नहीं कर सके। सिसोदिया मंगलवार को फिरोजपुर पहुंचे थे। सिसोदिया ने 30 मिनट के संबोधन में व्यापारियों से बात करने की बजाय दिल्ली में व्यापारियों के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करने के अलावा 2022 का विधानसभा चुनाव शिक्षा के मुद्दे पर लड़ने की बात कही।

मल्लांवाल रोड़ पर स्थित पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में दस व्यापारियों ने अपने सवाल रखे। व्यापारियों ने कहा कि सरकार आखिर व्यापारी को हमेशा चोर ही क्यों समझती है और चुनाव के दिनों में ही व्यापारियों की याद क्यों आती है। पंजाब के युवा विदेश का रूख अपना रहे है तो इसके लिए आम आदमी पार्टी क्या करेगी। इस दौरान रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पार्टी की क्या पालिसी को लेकर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा।

सिसोदिया ने कहा कि कोई भी सरकार व्यापारियों के बिना चलाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है, जोकि व्यापारियों से बात कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में व्यापारियों से पूछकर ही नीतियों का निर्माण करके टैक्स निर्धारित किया जाता है। जब सरकार व्यापारियों से पूछकर टैक्स निर्धारित करती है तो व्यापारी भी सरकार का साथ देता है। अपने भाषण में वे दिल्ली के व्यापारिक माडल व पंजाब का चुनाव शिक्षा के मुद्दे पर लड़ने की बात करते रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्कूलों के स्तर में काफी सुधार किया है।

chat bot
आपका साथी