ज्ञान से नहीं प्रेम से मिलते हैं परमात्मा : स्वामी ज्ञानानंद

फिरोजपुर के सनातन धर्म महावीर मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह के छठे दिन श्रद्धालुओं को भौतिक और दैव्य स्थिति का अंतर समझाते हुए स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने कहा कि परमात्मा को ज्ञान से नहीं प्रेम से पाया जा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:47 PM (IST)
ज्ञान से नहीं प्रेम से मिलते हैं परमात्मा : स्वामी ज्ञानानंद
ज्ञान से नहीं प्रेम से मिलते हैं परमात्मा : स्वामी ज्ञानानंद

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : फिरोजपुर के सनातन धर्म महावीर मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह के छठे दिन श्रद्धालुओं को भौतिक और दैव्य स्थिति का अंतर समझाते हुए स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने कहा कि परमात्मा को ज्ञान से नहीं प्रेम से पाया जा सकता है। जहां प्रेम है वहां लेना नहीं सिर्फ देना होता है। जहां लेनदेन है वो सिर्फ मोह है। जो काम इंसान खुद के लिए करता है वो ईश्वर को समर्पित करके चले तो आनंद ही कुछ और होगा। परमात्मा तो शरीर के अंदर है जिसे याद रखने की आवश्यकता नहीं होती।

स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण भगवान ने आत्मा को परमात्मा का साथी बताया है जरूरत है सिर्फ अंदर से पहचानने की। आत्मिक शक्ति ही प्रेम का आभास करा सकती है। ज्ञान केवल मनुष्य के लिए है और प्रेम प्रमात्मा के लिए। प्रेम की कोई परिभाषा नहीं। ज्ञान को विज्ञान बनाना चाहिए। वासनाओं का त्याग कर अपना अन्नय भाव से भजन करें। नित्य निरंतर भजन और व्याकुल से प्रार्थना करने से मनुष्य को प्रमात्मा से प्रेम हो जाएगा। जो संसार मीठा दिखता है बाद में वही फीका नजर आ आएगा। प्रमात्मा की शरण के बिना शोक एवं विपदा से छुटकारा नहीं मिल सकता।

बाबा मस्त करमचंद बाठा वाले की बरसी पर करवाए पाठ संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) :

बाबा मस्त कर्मचंद जी बाठां वाले की 36 वीं बरसी पर श्री अखंड पाठ करवाई गए। बाबा की बरसी पर छह मार्च तक मक्खू में धार्मिक आयोजन चलता रहेगा। गुरुद्वारे की सेवा निभा रहे ग्रंथी तरसेम सिंह ने बताया कि बाबा जी के भक्तों द्वारा रखे गए लड़ीवार करीब 250 श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए व प्रत्येक लड़ी में 60 श्री अखंड पाठ रखे जा रहे हैं।

श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अनिल धवन और मुख्य सेवादार कुकू ने बताया कि पांच मार्च को नगर कीर्तन होगा व छह को बाबा जी की बरसी धूमधाम से मनाई जाएगी। छह मार्च तक करीबन 300 से अधिक पाठों के भोग डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग मनोकामनाएं पूरी होने पर गुरुद्वारा साहब में श्री अखंड पाठ करवाते हैं।

chat bot
आपका साथी