नशा तस्करी के मामले में सात केस दर्ज, आठ गिरफ्तार

फिरोजपुर जिले में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों पर कार्रवाई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:38 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:38 PM (IST)
नशा तस्करी के मामले में सात केस दर्ज, आठ गिरफ्तार
नशा तस्करी के मामले में सात केस दर्ज, आठ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर जिले में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न सात मामले दर्ज करते हुए आठ आरोपितों को काबू किया है। इस दौरान पुलिस ने 2790 प्रतिबंधित गोलियां, 28 ग्राम हीरोइन, 45 लीटर लहन बरामद किया। पुलिस आरोपितों से सप्लाई लाइन का पता कर रही है। आरोपितों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ होगी।

गुरुहरसहाय थाने के सहायक इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने पांच ग्राम हेरोइन के साथ आरोपित सतपाल को काबू किया है। आरोपित हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा था। दूसरे मामले में मल्लांवाला थाने में आरोपित हरदीप सिंह पर पर्चा दर्ज करते हुए 19 ग्राम हेरोइन रिकवर की है। आरोपित हेरोइन आगे सप्लाई करने जा रहा था। थाना जीरा में भी चार ग्राम हेरोइन के साथ मनप्रीत सिंह नामक आरोपित को काबू किया है। जांच अधिकारी दीपिका रानी ने कहा आरोपित से पूछताछ जारी है।

प्रतिबंधित गोलियां बेचने जा रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने काबू किया है। थाना कुलगढ़ी में आरोपित बलवंत सिंह से 220 नशीली गोलियां बरामद की है। इसी तरह 550 नशीली गोलियों के साथ थाना घल्लखुर्द में आरोपित अमरजीत सिंह पर एनडीपीएस का पर्चा दर्ज किया गया। इसी थाने में अन्य आरोपित की तलाशी लेने पर 2020 नशीली गोलियां मिली। इतनी अधिक मात्रा में गोलियां ले जाते हुए पुलिस सुखमिदर सिंह को गिरफ्तार किया। थाना आरिफ के गांव कामलवाला के सरवण सिंह और तरसेम सिंह से 45 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित अवैध शराब बेचने का धंधा करते थे।

chat bot
आपका साथी