नशे के लिए सेल्समैन से लूटे थे सात लाख

जीरा में सेल्समैन से हुई 4.70 लाख रुपए की लूट को एक सप्ताह में ही पुलिस ने सुलझाते हुए लुटेरा गिरोह दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:09 PM (IST)
नशे के लिए सेल्समैन से लूटे थे सात लाख
नशे के लिए सेल्समैन से लूटे थे सात लाख

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जीरा में सेल्समैन से हुई 4.70 लाख रुपए की लूट को एक सप्ताह में ही पुलिस ने सुलझाते हुए लुटेरा गिरोह दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से 4.70 लाख की नकदी, एक स्कोडा कार व बाइक बरामद की है। एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा ने कहा कि 25 फरवरी को कस्बा जीरा में तलवंडी भाई रोड पर आरोपितों ने सोम ब्रदर्स एंड कंपनी से सेल्जमैन से सात लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस ने गुरजीत सिंह निवासी गांव बंब व गुरसेवक सिंह उर्फ विक्की निवासी कलगीधर नगर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथी गुरबख्शीश सिंह उर्फ निक्का निवासी मोहल्ला जट्टा वाला व जसकरण सिंह निवासी मलसियां फिलहाल फरार हैं। एसएसपी ने बताया कि लूट की वारदात को सुलझाने के लिए चार थानों की पुलिस के अलावा सीआइए स्टाफ की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी उपकरणो की मदद से मात्र एक सप्ताह में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर रिकवरी की है। उन्होंने कहा कि आरोपितों ने सेल्समैन गोपाल शर्मा निवासी कोटकपूरा से सात लाख की नकदी सहित रसीद बुक व अन्य जरूरी कागजात लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपितों ने सेल्समैन की कई दिनों तक रेकी की और उसके बाद मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया था। गुरजीत पर छह व गुरसेवक पर पहले भी दर्ज है एक केस

एसपी डिटेक्टिव रतन सिंह बराड़ ने बताया कि गुरजीत सिंह जोकि नशे का आदी है और इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के छह विभिन्न मामलो में नामजद है। गुरजीत पर थाना जीरा सिटी में तीन, कुलगढी में एक, बलोगी मोहाली में एक व थाना जीरा सदर में लूटे के दो मामले दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस की ओ्र से उक्त मामलों में 47 ग्राम हेरोइन भी बरामद की जा चुकी है। इसी तरह गुरसेवक सिंह विक्की उर्फ नेता पर वर्ष 2016 में जीरा सिटी में मारपीट सहित अन्य संगीन धाराओ के तहत मामला दर्ज है। पिता की बाइक पर लूट की वारदातें करता था गुरजीत

एसपी ने बताया कि पुलिस ने जो बाइक बरामद की है वह गुरजीत सिंह के पिता प्रताप सिंह के नाम है और इसी बाइक का इस्तेमाल इन्होंने लूट की घटना को अंजाम देने में किया था और स्कोडा गाड़ी गुरजीत के ताया के बेटे के नाम पर है। उन्होंने बताया कि फरार दो युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी का क्रम जारी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लुटेरो के खिलाफ पुलिस चला रही अभियान: एसएसपी

शहीदों के शहर में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा ने कहा कि पिछले कुछ दिनो में उन्होंने छीने गए 78 मोबाइल रिकवर किए है और बाकि मोबाइल रिकवर करने का दौर भी जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जहां पूरे जिले में गश्त बढ़ाई गई है, तो वहीं रिकवरी का अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

chat bot
आपका साथी