सिविल अस्पताल की बढ़ेगी सुरक्षा, तैनात होगी पुलिस

सक्योरिटी गा‌र्ड्स की कमी कारण असुरक्षित सिविल अस्पताल फिरोजपुर की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जाएंगे। सिविल सर्जन डा.राजिदर मनचंदा ने कहा प्राइवेट सिक्योरिटी के चार और गा‌र्ड्स नियुक्त करने के साथ ही एसएसपी फिरोजपुर को अस्पताल में स्थाई पुलिस पोस्ट बनाने के लिए लिखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 10:33 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 10:33 AM (IST)
सिविल अस्पताल की बढ़ेगी सुरक्षा, तैनात होगी पुलिस
सिविल अस्पताल की बढ़ेगी सुरक्षा, तैनात होगी पुलिस

सुभाष आनंद, फिरोजपुर: सिक्योरिटी गा‌र्ड्स की कमी कारण असुरक्षित सिविल अस्पताल फिरोजपुर की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जाएंगे। सिविल सर्जन डा.राजिदर मनचंदा ने कहा प्राइवेट सिक्योरिटी के चार और गा‌र्ड्स नियुक्त करने के साथ ही एसएसपी फिरोजपुर को अस्पताल में स्थाई पुलिस पोस्ट बनाने के लिए लिखा जा रहा है।

बिना सुरक्षा के सिविल अस्पताल में चोरी की वारदातें बढ़ रही थी। दैनिक जागरण ने शनिवार रात सवा एक बजे अस्पताल के गायनी वार्ड में दो महिलाओं ने बच्चा चोरी करने के प्रयास पर खबर प्रकाशित की थी। दादी दमनदीप कौर की वजह से बच्चा चोरी होने से बच गया। दादी ने उक्त महिलाओं को पकड़ा तो दोनों महिलाएं गायनी वार्ड से भाग गई और पहले से नीचे बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गई। दादी ने कहा कि महिलाएं बच्चा उठा कर ले जा रही थी। उन्होंने पकड़ लिया नहीं तो बच्चा चोरी हो जाता। हालांकि उन्होंने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की। वहीं शनिवार को दी चोरे गायनी वार्ड में मरीजों के पर्स निकालते हुए मिले। पकड़े जाने पर दोनों फ‌र्स्ट फ्लोर से कूद कर भाग गए थे।

अस्पताल के सीनियर मेडिकल आफिसर डा.गुरमेज गुराया ने अपने तौर पर जांच की तो पीड़ित परिवार छुट्टी लेकर जा चुका था। डा.गुराया ने कहा कि पुलिस शिकायत न देने कारण अब कुछ कहा नहीं जा सकता सुरक्षा के लिए सिविल सर्जन को कहा है। कोट्स

सिविल अस्पताल में फिलहाल चार प्राइवेट सिक्योरिटी गा‌र्ड्स है। दो-दो गार्ड शिफ्ट में काम करते है। अब चार और गा‌र्ड्स नियुक्त किए जा रहे है। एसएसपी फिरोजपुर को लिख कर अस्पताल में स्थाई पुलिस पोस्ट बनाने के लिए कहा जा रहा है। अस्पताल की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

..डा.राजिदर मनचंदा सिविल सर्जन फिरोजपुर

chat bot
आपका साथी