एससी भाईचारे ने चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर करवाया समागम

चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री और सुखजिदर सिंह रंधावा के उपमुख्यमंत्री बनने पर फतेहगढ़ सभरा में एससी भाईचारे ने समागम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:22 PM (IST)
एससी भाईचारे ने चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर करवाया समागम
एससी भाईचारे ने चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर करवाया समागम

संवाद सूत्र जीरा/मक्खू : चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री और सुखजिदर सिंह रंधावा के उपमुख्यमंत्री बनने पर फतेहगढ़ सभरा में एससी भाईचारे ने समागम आयोजित किया। समागम को संबोधित करते हरभजन सिंह सभरा डायरेक्टर एसएडीबी ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने सरकार में एससी भाईचारे को नुमाइंदगी दी है उससे सभी का कद ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि नए बने मुख्यमंत्री चन्नी लोगों के दिलों पर शासन करने लगे हैं, उनकी वर्तमान समय की कार्यशैली पंजाब के लोगों को कायल करने लगी है। इस मौके पर पीएडीबी के डायरेक्टर अर्जुन सिंह सभरा, दविदर सिंह सभरा, कारज सिंह सभरा, बूटा सिंह सभरा, मेंबर अमरजीत सिंह सभरा, मेंबर गुरनैब सिंह सभरा समेत एससी भाईचारे के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी