सरबत दा भला ट्रस्ट ने भेंट किए शव रखने के लिए फ्रीजर
सरबत का भला ट्रस्ट की ओर से जीरा और मल्लांवाला शाखा को शव रखने के लिए दो फ्रीजर दिए गए हैं और जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चेक बांटे गए।
संवाद सूत्र, तलवंडी भाई (फिरोजपुर) : सरबत का भला ट्रस्ट की ओर से जीरा और मल्लांवाला शाखा को शव रखने के लिए दो फ्रीजर दिए गए हैं और जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चेक बांटे गए। इस मौके संस्था के जिला प्रधान हरजिदर सिंह कतना, स्त्री विग प्रधान अमरजीत कौर छाबड़ा और ब्लाक प्रधान बहादुर सिंह भुल्लर ने कहा कि संस्था की तरफ से मक्खू और फिरोजपुर में जल्द ही दो आधुनिक सुविधाओं से लैस लैब बनाई जा रही हैं, जिनमें बहुत कम कीमत पर बीमारियों के टेस्ट किए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने जिले को चार शव रखने के फ्रीजर और एक एंबुलेंस देने के लिए डा. ओबराए और संस्था के राष्ट्रीय प्रधान जस्सा सिंह संधू का धन्यवाद किया। इस समय पर जीरा इकाई के प्रधान रणजीत सिंह राय, स्त्री विग जीरा के प्रधान बलविदर कौर लोहके, जगसीर सिंह जीरा, सतवंत सिंह, विजय कुमार बहल प्रधान मल्लांवाला, सुशील कुमार सेठी चेयरमैन मार्केट समिति मल्लांवाला, बब्बल शर्मा प्रधान नगर पंचायत मल्लांवाला, आशा शर्मा, रवि कुमार, मनजीत सिंह, प्रदीप कुमार बहल, दविदर सिंह छाबड़ा और गणमान्य मौजूद थे।
समाजसेवी कार्यो पर की चर्चा संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : एंटी क्राइम एंटी नारकोटिक्स विग के पदाधिकारियों की बैठक चेयरमैन संदीप गुलाटी एवं नवीन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संस्था के राष्ट्रीय प्रधान राजीव वधवा, जिला सचिव सूरज मेहता, सचिव रणदीप भंडारी, प्रेस सचिव निर्मलजीत अरोड़ा, गिरदर बजाज एवं सुरिदर अरोड़ा के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
संस्था के पदाधिकारी संदीप गुलाटी, नवीन शर्मा एवं निर्मलजीत अरोड़ा ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा फिरोजपुर के लोगों की समस्याओं को उठाती रही है, ताकि समय-समय पर उनका हल करवाया जा सके। इसके अलावा उनकी संस्था गरीबों एवं जरूरतमंदो की सहायता के लिए हमेशा उन्हें जरूरत का सामान मुहैया करवाती है।