हड़ताल में नहीं आने वाले सफाई कर्मियों की लगेगी गैरहाजिरी, कटेगी सैलरी

पिछले 34 दिन से हड़ताल पर बैठी स्वीपर यूनियन के सदस्य अगर हड़ताल में उपस्थित नहीं रहे तो उनकी गैरहाजिरी लगेगी और सैलरी भी कट सकती है। बुधवार को यूनियन ने फरमान जारी कर सभी साथियों को पूरी संख्या में हड़ताल में शामिल होने का फैसला सुना दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:33 PM (IST)
हड़ताल में नहीं आने वाले सफाई कर्मियों की लगेगी गैरहाजिरी, कटेगी सैलरी
हड़ताल में नहीं आने वाले सफाई कर्मियों की लगेगी गैरहाजिरी, कटेगी सैलरी

दर्शन सिंह, फिरोजपुर : पिछले 34 दिन से हड़ताल पर बैठी स्वीपर यूनियन के सदस्य अगर हड़ताल में उपस्थित नहीं रहे तो उनकी गैरहाजिरी लगेगी और सैलरी भी कट सकती है। बुधवार को यूनियन ने फरमान जारी कर सभी साथियों को पूरी संख्या में हड़ताल में शामिल होने का फैसला सुना दिया है। यूनियन के प्रधान राजेश ने कहा कि अगर कोई मुलाजिम हड़ताल में नहीं पहुंचता तो वे खुद जिम्मेदार होगा ।

दूसरी ओर हड़ताल पर बैठी स्वीपर यूनियन शहर में किसी भी प्राइवेट मुलाजिम को सफाई नहीं करने देंगी। ऐसा करने वाले नगर कौंसिल अधिकारियों का विरोध होगा और उनके घरों से बाहर गंदगी गिराई जाएगी। यूनियन प्रधान राजेश कुमार व उपाध्यक्ष वजीरा ने कहा कि कूड़ा उठाने वाली प्राइवेट ट्रालियों को रोका जाएगा। वीरवार की सुबह घरों से रिक्शा पर कूड़ा कुलेक्शन करने वाले मुलाजिमों को भी रोका जाएगा । प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि हड़ताल को एक माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन कोई भी अधिकारी उनसे बात करने नहीं पहुंचा। सरकार भी उनकी मांगों को लेकर गंभीर नही है।

उधर, बारिश के बाद शहर में फैली गंदगी से हालात और बदतर हो चुके हैं और कूड़े से फैली बदबू से लोग परेशान हैं। ईओ गुरदास सिंह और कौंसिल प्रधान रोहित ग्रोवर ने कहा कि समस्या का समाधान करना राज्य सरकार का काम है। वे कुछ हद तक शहर के विभिन्न हिस्सों से कूड़ा उठवा चुके हैं।

दहेज प्रताड़ना के आरोप में ससुरालियों के खिलाफ केस संस, अबोहर: सदर थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहित के पति पति, सास-ससुर, ननद व देवर खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रीतू रानी पत्नी मेनपाल वासी सैय्यदांवाली ने बताया कि उसका पति मेनपाल, ससुर रामजीलाल, सास भागवंती, देवर चंद्रभान व ननद कविता रानी पत्नी परमेश्वर वासी बनवाला श्रीगंगानगर उसे दहेज के लिए परेशान करते है व मारपीट करते हैं। उन्होने उसके दो साल के बच्चे नीरज को भी उससे छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी