स्थापना दिवस पर संघ ने किया शस्त्र पूजन

कोविड-19 के नियमो की पालना करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पथ संचलन करते हुए जिले में आठ स्थानों पर शस्त्र पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:16 PM (IST)
स्थापना दिवस पर संघ ने किया शस्त्र पूजन
स्थापना दिवस पर संघ ने किया शस्त्र पूजन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : कोविड-19 के नियमो की पालना करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पथ संचलन करते हुए जिले में आठ स्थानों पर शस्त्र पूजन किया। संघ के स्वयंसेवकों की ओर से गणवेश में शाखा लगाई।

इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख कुमार गौरव ने कहा कि 1925 में डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की दशहरे वाले दिन स्थापना की थी और स्वयंसेवक नवरात्र में शक्ति का पूजन करने के बाद दशहरे पर शस्त्र पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने हमेशा राष्ट्र प्रेम का संदेश देते हुए आपसी प्यार, सहयोग, सद्भावना की प्रेरणा देते हुए कार्यकर्ताओं में देश प्रेम की भावना विकसित की है।

आरएसएस की ओर से स्थापना दिवस पर पथ संचलन निकाला जाता था और बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होता था, लेकिन इस बार कोरोना के कारण संघ ने जहां लंबे समय तक शाखा भी नही लगाई थी तो वहीं सादे तरीके से ही कार्यक्रम किया। कोरोना काल में पहली बार संघ की ओर से कार्यकर्ताओं से आनलाइन माध्यम से ज्यादा संबंध स्थापित किए।

chat bot
आपका साथी