60 हजार प्रतिबंधित गोलियों के साथ सेल्समैन गिरफ्तार

नारकोटिक्स सैल पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही पर शहर के गुरु नानक एवेन्यू में बने स्टोर से 60 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 10:54 PM (IST)
60 हजार प्रतिबंधित गोलियों के साथ सेल्समैन गिरफ्तार
60 हजार प्रतिबंधित गोलियों के साथ सेल्समैन गिरफ्तार

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : नारकोटिक्स सैल पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर शहर के गुरु नानक एवेन्यू में बने स्टोर से 60 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। एसएसपी फिरोजपुर भगीरथ मीना ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान बताया कि आरोपित खुद को दवा कंपनी का सेल्समैन बता रहा है। पुलिस दवा कंपनी से पूछताछ करेगी।

एसएशपी ने कहा कि आरोपित घरविदर सिंह को मुखबरी के आधार पर पकड़ा गया था। घरविदर खुद को एक कंपनी का सेल्समैन बता रहा है। कंपनी से पता लगाया जाएगा कि आरोपित उनका सेल्समैन है या नहीं। अगर है भी तो उसके पास से इतनी मात्रा में कहां से नशीली गोलियां पहुंची। आरोपित को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान ही सभी पहलूओं से पूछताछ होगी। आरोपित से रिमांड के दौरान कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

आठ पैकेट हेरोइन सहित तस्कर काबू

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सरहद के अबोहर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक व्यक्ति को आठ पैकेट हेरोइन, मोबाइल फोन व सिम कार्ड सहित गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ की 52 बटालियन के जवानों ने 14 अप्रैल को बीओपी लक्खा असली के निकट एक भारतीय व्यक्ति को शक के आधार पर गिरफ्तार किया, जिससे आठ पैकेट हेरोइन, एक मोबाइल, दो सिम कार्ड, एक देसी शराब की बोतल और भारतीय करंसी बरामद हुई। बरामद किए गए आठ पैकेटों में छह किलो 520 ग्राम हेरोइन थी। बीएसएफ ने बरामदगी को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी