गुरुहरसहाय में बारिश से गिरी दुकानों व घरों की छतें

सीमावर्ती गांव छांगा राय उताड़ व झुग्गे मेहर सिंह वाला में बुधवार रात हुई बारिश में दो घरों व दो दुकानों की छत गिर गई जिससे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन परिवार को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM (IST)
गुरुहरसहाय में बारिश से गिरी दुकानों व घरों की छतें
गुरुहरसहाय में बारिश से गिरी दुकानों व घरों की छतें

स्वाद सूत्र , गुरुहरसहाय : सीमावर्ती गांव छांगा राय उताड़ व झुग्गे मेहर सिंह वाला में बुधवार रात हुई बारिश में दो घरों व दो दुकानों की छत गिर गई, जिससे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन परिवार को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

गांव छांगा राय उताड़ में आटो वर्कर का काम करते कुलवंत सिंह और टेंट हाऊस का काम करने वाले बलविदर सिंह समेत झुग्गे मेहर सिंह वाला के बिट्टू सिंह और करनैल सिंह ने बताया कि बुधवार रात बारिश ने उनकी दुकानों व घरों की छतें गिर गई। आटो वर्कर के संचालक कुलवंत सिंह ने बताया कि दुकान के अंदर ग्राहकों के मोटरसाइकिल ठीक करवाने के लिए रखे हुए थे, जो छत गिरने के कारण बुरी तरह टूट गए है। उधर टेंट हाउस के मालक बलविदर सिंह समेत झुग्गे मेहर सिंह के पीड़ित परिवार बिट्टू सिंह और करनैल सिंह ने पंजाब सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। गांव झुग्गे मेहर सिंह वाला के सरपंच जीत सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए तहसीलदार गुरुहरसहाय को आवेदन दिया है और हलका विधायक व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी को भी अवगत करवाया गया है।

बारिश से फाजिल्का के निचले इलाकों में भरा पानी संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का शहर में बुधवार रात हुई बारिश ने पिछले दो सप्ताह से पड़ रही भीष्ण गर्मी से निजात दिलवाई है। रात भर बारिश के बाद जो तापमान दो दिन पहले 37 डिग्री से अधिक था, वह लुढ़कर 29 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि बारिश की संभावना कम है। उधर किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है और दूसरी तरफ पानी का स्तर बहुत ही नीच जा चुका है, जो बहुत ही परेशानी का सबब है और उनको सारा-सारा दिन मोटरें चलानीं पड़तीं हैं और दूसरी तरफ बिजली के अघोषित कटों के कारण उनको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है था। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते मौसम में आई ठंडक से फसल तेजी के साथ बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन अगर अब तेज धूप हुई तो फसलों को नुकसान होगा।

chat bot
आपका साथी