दोस्त के जन्मदिन से लौटते समय हुई थी मामूली बहस, घर पर घुसकर चलाई गोलियां

आरोपितों ने एक व्यक्ति के घर जाकर हमला कर दिया और गाली गलौज किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:31 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:31 PM (IST)
दोस्त के जन्मदिन से लौटते समय हुई थी मामूली बहस, घर पर घुसकर चलाई गोलियां
दोस्त के जन्मदिन से लौटते समय हुई थी मामूली बहस, घर पर घुसकर चलाई गोलियां

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : ममदोट थाना के अधीन गांव बेटू पुराना में एक दोस्त के जन्मदिन से लौटते समय झगड़ा होने पर आरोपितों ने एक व्यक्ति के घर जाकर हमला कर दिया और गाली गलौज किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर छह लोगों के खिलाफ छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आारोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दिए बयान में सुखविंदर पाल निवासी गांव बेटू पुराना ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके लड़के रुपेश के दोस्त का जन्मदिन था और उसका लड़का रुअपने दोस्त के साथ घर आ रहा था। इस दौरान रुपेश को आरोपित अवतार सिंह निवासी ममदोट ने फोन किया और उसे धमकियां दी।

सुखविंदर ने बताया कि उसने मौके पर जाकर सभी लड़कों को समझा बुझाकर घर भेज दिया, लेकिन 31 जुलाई को आरोपित मनदीप सिंह उर्फ संप्प निवासी चपाती रोड ममदोट, अवतार सिंह और चार अज्ञात उसके घर आ गए और गोलियां चलाने लगे। इस दौरान आरोपितों ने गाली गलौज की और ललकारे मारते हुए फरार हो गए। इस मामले की जांच कर रहे एएसआइ करमजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

अमनदीप

chat bot
आपका साथी