भोग में आया रिश्तेदार घर से चुरा ले गया पिस्तौल, केस

मां की अंतिम क्रिया पर भोग में शामिल होने आया मेहमान घर की अलमारी पिस्तौल चुरा ले गया। मेहमानों के जाने के बाद जब पीड़ित ने अलमारी खोलकर देखा तो पिस्तौल गायब थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 10:30 PM (IST)
भोग में आया रिश्तेदार घर से चुरा ले गया पिस्तौल, केस
भोग में आया रिश्तेदार घर से चुरा ले गया पिस्तौल, केस

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : मां की अंतिम क्रिया पर भोग में शामिल होने आया मेहमान घर की अलमारी पिस्तौल चुरा ले गया। मेहमानों के जाने के बाद जब पीड़ित ने अलमारी खोलकर देखा तो पिस्तौल गायब थी। 27 जून को गायब हुई पिस्तौल का कैंट फिरोजपुर थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरविदर सिंह निवासी कोठी नंबर 156 संत लाल रोड छावनी फिरोजपुर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और उसके पास .32 बोर की एक लाइसेंसी पिस्तौल थी। कुछ दिन पहले बीमारी के चलते उसकी मां का निधन हो गया था। मां की आत्मा की शांति के लिए घर में भोग और अंतिम अरदास का आयोजन किया गया था। घर में मेहमानों की भीड़ होने की वजह से उसने पहले ही अपना पिस्तौल अपने ड्राइंग रूम में कप बोर्ड में रख दिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी माता के भोग समय भीड़ अधिक होने के कारण कोई अज्ञात व्यक्ति कप बोर्ड में से पिस्तौल चोरी कर ले गया है, जिसकी कीमत 4 लाख 50 हजार के करीब है। जांच कर रहे सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खेतों से मोटरें चोरी करने वाले चार नामजद, दो काबू संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना आरिफके की पुलिस ने गांव उसमान वाला व आस-पास के गांवों से किसानों के खेतों से मोटरें चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करके चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में कारज सिंह निवासी उसमान वाला ने बताया कि छह अक्टूबर की रात को उसके खेत में से एक मोटर चोरी हो गई थी, जिसके बाद जांच की तो पता चला कि सुरिदर सिंह निवासी निजाम वाला के खेत में से भी दो मोटरें चोरी हुई और बलवंत सिंह वासी रखड़ी के खेतों से भी दो मोटरें चोरी हुई है। इसके बाद पता चला कि आरोपित शिदर सिंह, सुखदेव सिंह निवासी सुलतानवाला, पलविदर सिंह व मंगल सिंह उर्फ मंगा निवासी बस्ती रोड़ा वाली बंडाला ने उनके खेतों से मोटरें चोरी की है। जांच कर रहे एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित शिदर सिंह व मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी