लाल झंडा पंजाब भट्ठा मजदूर यूनियन ने डीसी दफ्तर के समक्ष दिया धरना

अपनी मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के समक्ष धरना दिया और जोरदार नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:27 PM (IST)
लाल झंडा पंजाब भट्ठा मजदूर यूनियन ने डीसी दफ्तर के समक्ष दिया धरना
लाल झंडा पंजाब भट्ठा मजदूर यूनियन ने डीसी दफ्तर के समक्ष दिया धरना

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : लाल झंडा पंजाब भट्ठा मजदूर यूनियन नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के समक्ष धरना दिया और जोरदार नारेबाजी की।

इस मौके पर प्रधान बगा सिंह ने कहा कि भट्ठा मजदूरों की मांगों को लेकर बार जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिग हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को निपटारा नहीं किया गया। जिसके चलते भट्ठा मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें मजबूर होकर संघर्ष करना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की तो आने वाले समय में वह प्रदर्शन को ओर तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर बिट्टू जिला वाइस प्रधान, अमरजीत कौर, दरबारा सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुखा, प्रेम सिंह, बब्बलू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी