रेलवे मुलाजिमों ने दी डा. आंबेडकर को श्रद्धांजलि

मंडल कार्यालय फिरोजपुर के प्रांगण में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का 66वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:28 PM (IST)
रेलवे मुलाजिमों ने दी डा. आंबेडकर को श्रद्धांजलि
रेलवे मुलाजिमों ने दी डा. आंबेडकर को श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : मंडल कार्यालय फिरोजपुर के प्रांगण में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का 66वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। छह दिसंबर, 1956 को डा. भीमराव आंबेडकर का निधन हुआ था। इसके बाद इसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सीमा शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक भूपेंद्र प्रताप सिंह और बलबीर सिंह के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि डा. आंबेडकर स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, अनुसूचित जाति के मसीहा और समाज सुधारक थे। भारतीय संविधान के निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसके अंतर्गत भारत के सभी लोगों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और धार्मिक समानता के अधिकार प्राप्त हुए। इसलिए उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता और आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है।

chat bot
आपका साथी