सोसायटी ने 50 जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किया राशन

विधवा महिलाओं की मदद करने के उद्देश्य से राधे-राधे वेलफेयर सोसायटी ने 50 जरूरतमंद विधवा महिलाओं को राशन वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 05:25 PM (IST)
सोसायटी ने 50 जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किया राशन
सोसायटी ने 50 जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किया राशन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : विधवा महिलाओं की मदद करने के उद्देश्य से राधे-राधे वेलफेयर सोसायटी ने 50 जरूरतमंद विधवा महिलाओं को राशन वितरित किया। संस्था द्वारा 11 वर्षो से विधवाओं को राशन के अलावा उनकी यथासंभव सहायता करने का प्रयत्न सहित जरूरतमंदों की मेडिकल सेवाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

चंद्रमोहन हांडा लालो ने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए कनाडा से उनके मित्र ने राशि भेजी थी, जिसके तहत यह सहायता महिलाओं की लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा निष्काम भाव से समाजसेवा के क्षेत्र में अहम कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मोहन लाल, गौरव धवन, शेरू, पलवी, डा. संजीव त्रेहन, हर्ष हांडा, हरीश ग्रोवर सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी