जीरा नगर कौंसिल के प्रधान बने रछपाल सिंह

करीब दो माह पूर्व कौंसिल और नगर पंचायत के चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार को जीरा नगर कौंसिल का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 09:54 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 09:54 PM (IST)
जीरा नगर कौंसिल के प्रधान बने रछपाल सिंह
जीरा नगर कौंसिल के प्रधान बने रछपाल सिंह

अश्नवी गौड़, जीरा(फिरोजपुर) : करीब दो माह पूर्व कौंसिल और नगर पंचायत के चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार को जीरा नगर कौंसिल का गठन किया गया। नगर कौंसिल जीरा में निर्विरोध चुने गए 17 पार्षदों के शपथ ग्रहण करने के बाद रछपाल सिंह को कौंसिल अध्यक्ष, जबकि हरीश तांगड़ा को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

इस दौरान पूर्व मंत्री जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा, संसद मैंबर जसबीर सिंह डिंपा, विधायक कुलबीर सिंह जीरा और ब्लाक समिति के चेयरमैन महेंदरजीत सिंह जीरा व रणजीत सिंह भुल्लर एसडीएम जी विशेष रूप से पहुंचे।

डा. रछपाल सिंह पिछले लंबे समय से पूर्व मंत्री जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा के परिवार के साथ जुड़े हुए हैं।

इस मौके नवनियुक्त अध्यक्ष रछपाल सिंह ने पूर्व मंत्री जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा के समूह परिवार का धन्यवाद करते कहा कि उन्होंने मेरी सेवाओं की कद्र की है। उधर नगर कौंसिल के बनाए गए उप प्रधान हरीश कुमार तांगरा को दूसरी बार शहर का उपाध्यक्ष बनने का मान प्राप्त हुआ है। इस मौके महेंदरजीत सिंह जीरा चेयरमैन ब्लाक समिति, हरीश जैन गोगा प्रधान ब्लाक कांग्रेस समिति, मार्केट समिति के चेयरमैन कुलबीर सिंह टिमी, काऊंसलर धर्मपाल चुघ, पीएडीबी के चेयरमैन निशान सिंह संधू सुक्खेवाला, रोशन लाल बिट्टा मल्लांवाला प्रधान ब्लाक कांग्रेस समिति, परमिंदर सिंह गिल उप चेयरमैन, सवरनजीत सिंह गिल डायरेक्टर पीएडीबी, प्रधान गुरप्रीत सिंह जज, कुलभूषन जैन, बंटी सेठी, अमरीक सिंह ट्रक यूनियन, लाभजीत सिंह भुल्लर, हरबंस सिंह सुपरिंटेंडेंट, गुरजीत सिंह वन अफसर, बलजिंदर सिंह गिल, अशोक मनचंदा, गिन्नी सोढी वाला के अलावा अलग -अलग कौंसलरों ने उनका हार पहना कर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी