फ्रंट के बैनर तले कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने काले बिल्ले सरकार के खिलाफ खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:58 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:58 PM (IST)
फ्रंट के बैनर तले कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन
फ्रंट के बैनर तले कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब यूटी कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त फ्रंट व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने काले बिल्ले सरकार के खिलाफ खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की कर्मचारी व पेंशनर विरोधी नीतियों की जमकर निदा की और जोरदार नारेबाजी की। इसके साथ ही पांच अगस्त को डीसी दफ्तर के समक्ष पुतला फूंक प्रदर्शन के बारे में सचेत किया।

इस मौके पर ओम प्रकाश, मलकीत चंद, बलवंत सिंह संधू, गुरतेज सिंह बराड़, सतविंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह, सुरिंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो भी वादे कर्मचारियों व पेंशनरों से किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है, जिसके चलते उन्हें संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार से अपने हक लेने के लिए कर्मचारी व पेंशनर प्रदर्शन करते रहेंगे और पांच अगस्त को डीसी दफ्तर के समक्ष पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जगतार सिंह, गुरचरन सिंह, प्रीतम संह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह, सुरिंद्र सिंह व जसबीर सिंह आदि सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।

chat bot
आपका साथी